Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 28 at 5.52.08 PM

फर्राटा पंखे से मारकर एवं ईट से चेहरा को कूच कर निर्मम तरीके से महिला की हुई हत्या

 

पारिवारिक सम्बन्धों को लेकर विवाद सहित अन्य बिन्दुओं पर गहनता से जांच करायी जा रही है-एसपीWhatsApp Image 2024 07 28 at 5.17.51 PM

मीरजापुर। अहरौरा थाना अंर्तगत इमलिया चट्टी चौकी क्षेत्र के अतरौली गांव में शनिवार की रात्रि एक अधेड़ महिला लगभग (45) बर्ष सावित्री देवी पत्नी विमल पटेल की घर में घूस कर अज्ञात लोगों ने फर्राटा पंखे से मारकर एवं ईट से चेहरा को कूच कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी।
प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार महिला के साथ सामूहिक दुराचार होने की भी आशंका है वैसे पुलिस का कहना है पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा।
इमलिया चट्टी क्षेत्र के अतरौली गांव में (45) वर्षीय सावित्री देवी पत्नी विमल कुमार सिंह घर में अकेली रहती थी उनका लड़का रविन्द्र सिंह अपनी पत्नी के साथ मुम्बई मे रहकर नौकरी करता था महिला के पति विमल पटेल भी ढाई माह से अपने लड़के के पास गए हुए थे। इसलिए सावित्री देवी घर में अकेले थी।

मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया की रविवार को सावित्री देवी के घर के सामने स्थित शिव मंदिर में पूजा पाठ था गांव की सभी महिलाएं सुबह लगभग नौ बजे इकट्ठा हुई थी लेकिन सावित्री देवी नही पहुंची तो पड़ोस की दो महिला पुष्पा देवी एव प्रेमगीता सिंह उनको बुलाने चली गई तो देखा की घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद है इस पर घर के उत्तर तरफ पशुशाला में खुलने वाले दूसरे दरवाजे की तरफ गई तो वह बाहर से बंद था दरवाजा खोल कर दोनो महिलाए अंदर गई तो सावित्री अर्द्ध नग्न अवस्था में मृत पड़ी थी घर में खून के छींटे पड़े थे चेहरा ईट से कूचा गया था। चिखते चिल्लाते महिलाएं बाहर आकर यह बात अन्य लोगों से बताई तब लोगों ने पुलिस को सूचना दिया।WhatsApp Image 2024 07 28 at 5.52.08 PM

सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधिक्षक अभिनन्दन, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ओ पी सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक अहरौरा बृजेश सिंह, चौकी प्रभारी महेंद्र पटेल सहित डाग स्क्वायड टीम, फोरेंसिक टीम (फ्रिंगर टीम) सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच घटना की छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण को भेज दिया। उसी दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनंद सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है तथा घटना के यथाशीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमें गठित की गई है। और बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मृत्यु घर में रखे फर्राटा पंखे से सिर पर प्रहार कर किया जाना प्रतीत हो रहा है तथा पारिवारिक सम्बन्धों को लेकर विवाद सहित अन्य बिन्दुओं पर गहनता से जांच करायी जा रही है।

मृतका के घर के बरामदे पूरा खून से लथपथ था। मृतका गाय या भैंस रखकर दूध भी बेचती थी। सुबह एक दुधरा आया था काफी बुलाने पर दरवाजा नही खुला तो चला गया।
पुलिस ने बताया कि मृतका की दो लड़की और एक लड़के है जो एक लड़की व एक लड़का का शादी हुई है और एक लड़की लखनऊ में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करती हैं। मृतका से बड़ी लड़की से रात 9-10 बजे बातचीत भी हुई हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *