Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 16 at 8.36.25 AM

मवई अयोध्या – बहत्तर शहीदों की याद में बहत्तर युवाओं ने किया रक्तदान

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS
रिपोर्टर ब्लॉक मवई जनपद अयोध्याWhatsApp Image 2024 07 16 at 8.36.25 AM

अयोध्या – ह0 इमाम हुसैन की याद में तथा कर्बला में शहीद हुये उनके 72 साथियों की याद में रुदौली ब्लड डोनेशन ग्रुप ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें रुदौली व आसपास के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर 72 युवाओं ने रक्तदान किया।

ज्ञात हो कि पिछले कई वर्षों से रुदौली ब्लड डोनेशन ग्रुप लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन करता रहा है जिससे इलाके में जब कभी भी किसी को आकस्मिक खून की आवश्यकता पड़ती है तो रुदौली ब्लड डोनेशन ग्रुप ने तुरंत मरीज़ो को खून की व्यवस्था कराई है ग्रुप के सक्रिय सदस्य आमिर खान व मोहम्मद शारिक ने बताया कि पवित्र माह मोहर्रम में हम सभी युवाओं ने सोचा कि कोई कल्याणकारी कार्य किया जाय तो सभी युवाओं ने एकमत होकर रक्तदान का कार्यक्रम बनाया रक्तदान से बढ़कर कोई महादान नहीं।इस मुहिम में रक्तदाताओं का जोश देखते नहीं बन रहा था सब ने इस पुनीत कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया कितने युवा ऐसे भी थे जिन्होंने जीवन में पहली बार रक्तदान किया।

चूंकि कर्बला में 72 शहीद हुये इसलिए उनकी याद में 72 युवाओं ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर ज़िला अस्पताल फ़ैज़ाबाद और बलराम पुर हॉस्पिटल लखनऊ की टीम मुस्तैदी से जुटी रही।ज़िला अस्पताल फ़ैज़ाबाद से ममता खत्री परामर्श दाता, विन्देश्वरी प्रसाद pro, विशाल पटेल एलटी, अनिल सिंह एलटी, शिव बहादुर व लखनऊ टीम से रुचि मिश्रा परामर्श दाता, अभिषेक पांडेय एलटी, पारुल श्रीवास्तव स्टाफ़ नर्स, शोभित तिरपथी एल ए दीप चंद ने पूरे मनोयोग से कार्य किया क्षेत्र में इस पुनीत कार्य की प्रशंसा हो रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *