Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 06 at 5.52.40 PM

मुकुल आनंद ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा से पेश किया दावा।

 

भाजपा जिला अध्यक्ष, और पूर्व सांसद को सौपा आवेदन पत्र।

प्रधान संघ और बीडीसी संघ द्वारा भी समर्थन देने का दिया गया आश्वासन।

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या।WhatsApp Image 2024 07 06 at 5.52.40 PM
प्रधान संघ के जिला सचिव और युवा भाजपा नेता मुकुल आनंद ने शनिवार को रिक्त हुई मिल्कीपुर विधानसभा सीट से टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश किया। भाजपा पदाधिकारियो के साथ जिला मुख्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री और पूर्व सांसद लल्लू सिंह से मिलकर अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता बताया।

तथा मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना आवेदन पत्र दिया। पूर्व मंत्री राम प्रसाद शास्त्री, पूर्व सांसद लल्लू सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा आश्वासन दिया गया। इसके अलावा जिले के अन्य नेताओं से भी मुलाकात किया तथा अपनी दावेदारी पेश किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा, अंकित दुबे, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष पंकज सोनी, बीकापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, पंकज श्रीवास्तव, बीडीसी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप पांडे, जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे, पूर्व सुभाषपा जिला अध्यक्ष राहुल सिंहा आदि शामिल रहे।

मुकुल आनंद वर्तमान में बीकापुर भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष पद पर तैनात हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त मुकुल आनंद छात्र राजनीति से भी जुड़े रहे हैं। तथा सभी वर्गों में अपनी पकड़ रखते हैं। पूर्व में ओमप्रकाश राजभर की सुभाषपा पार्टी में भी अयोध्या जिला प्रभारी रहे हैं। प्रधान संघ के जिला सचिव मुकुल आनंद ने बताया कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित मिल्कीपुर विधानसभा सीट अवधेश प्रसाद जी के सांसद निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुई है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर वह भाजपा उम्मीदवार के तौर पर जिले और प्रदेश स्तर पर अपना दावा पेश कर रहे हैं। उन्हें कई बड़े नेताओं का आश्वासन भी मिला हुआ है।

अगर पार्टी ने विश्वास जताया और उन्हें मौका मिला तो वह समर्पण की भावना के साथ मजबूती से उपचुनाव में जीत हासिल कर पार्टी की नीतियों के अनुसार जनता की सेवा करेंगे। और विकसित भारत बनाने में अपना योगदान देंगे। बताया कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा से टिकट मिलने पर बीडीसी संघ और प्रधान संघ द्वारा भी उन्हें समर्थन देने का आश्वासन दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *