Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 06 at 6.27.48 PM

समर कैंप इको कैंप जेआरसी का इको कैंप में सेव वाटर थीम पर विशेष अभियान

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:समर कैंप के अंतर्गत इको कैंप में सराय ख्वाजा फरीदाबाद के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्यों ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में सेव वाटर अभियान चलाते हुए वर्षा जल संग्रहण जागरूकता के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की जेआरसी और एसजेएबी अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि सेव वाटर का उद्देश्य सभी को जल संरक्षण के लिए जागरूक करना और सभी तक स्वच्छ जल पहुंचाना है।

WhatsApp Image 2024 07 06 at 6.27.48 PM

उन्होंने कैंप में विद्यार्थियों को बताया कि जब हम जल बचाने पर सहयोग करते हैं तो हम एक सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करते हैं सद्भाव को बढ़ावा देना,समृद्धि और साझा चुनौतियों के प्रति लचीलापन आदि के द्वारा सतत विकास की ओर अग्रसर होना है। जल और सैनिटेशन के संकट को दूर करने के लिए तेज गति से बदलाव करना ही मुख्य लक्ष्य है। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि पृथ्वी के दो तिहाई भाग पर पानी है लेकिन इस में से मात्र तीन प्रतिशत पानी ही पीने योग्य है। विश्व में आज भी अत्यधिक मनुष्य पीने के पानी के लिए कठिनाई में हैं तथा बहुत दूरवर्ती क्षेत्रों से पीने योग्य जल लाने के लिए बाध्य हैं जिस प्रकार से पीने योग्य जल पृथ्वी से कम होता जा रहा है आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ और मीठा जल बचा पाना असम्भव होता जा रहा है। लोगों को जल का महत्व बताने और जल संरक्षण करने के लिए गंभीर प्रयास करने का समय आ गया है।

प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अनुसार वर्ष 2030 तक जल की मांग आपूर्ति से अधिक हो जाएगी और 2050 तक जल की मांग विश्व स्तर पर 55% बढ़ जाएगी। घरेलू उपयोग में जल का प्रयोग अधिक होता है और व्यवसाय में जल की बर्बादी सबसे अधिक की जाती है। सभी जनों को पीने के लिए साफ और मीठा जल नहीं मिल पाता जिसके कारण कई जल जनित बीमारियां हो जाती हैं। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि हम प्रतिदिन के कार्यों में परिवर्तन कर जल को बचाएं ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ जल के लिए संकट न उठाना पड़े इसके लिए आज ही जल बचाएं और जल को व्यर्थ होने से रोकें। जल का बुद्धिमानी और मितव्ययता से उपयोग करके अधिक से अधिक जनों को ऐसे अभियान से जुड़ कर जल जागरूकता आंदोलन बनाएं। और वर्षा जल की प्रत्येक बूंद का संचयन कर के संचित जल का उपयोग आवश्यकता पड़ने पर करें।

छात्र छात्राओं को जल संरक्षण से संबंधित सभी तथ्यों को घर में पारिवारिक सदस्यों से भी सांझा करने के लिए कहा गया ताकि अधिक से अधिक जल संचयन जागरूकता का प्रसार किया जा सके। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने इको कैंप में प्राध्यापिका मुक्ता तनेजा,गीता,दिनेश पीटीआई ने सभी जेआरसी सदस्यों का जल है तो कल है जागरूकता अभियान में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया तथा इको कैंप के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कार्य करने की प्रशंसा की। आज की पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अंजली को प्रथम,काजल को द्वितीय और एकता को तृतीय आने पर सम्मानित किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *