Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 06 at 6.32.12 PM scaled

पृथ्वी को ग्लोबल वॉर्मिंग से बचाने के लिए पौध रोपण अति आवश्यक:पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 07 06 at 6.32.12 PM scaled

फरीदाबाद:भारत सरकार द्वारा चलाए गए अभियान’एक पेड़ मां के नाम’मुहिम को आगे बढ़ाते हुए एनआईटी-4 में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक ए.पी.पाण्डेय, पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य,अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.आनंद शर्मा,उप वन संरक्षक फरीदाबाद डॉ.सुनील कुमार तथा केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 के विद्यार्थियों और लायंस कल्ब एनजीओ के साथ मिलकर पौधरोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम में आज लगभग 5000 पौधे लगाए गए। इसके साथ सीड बाल द्वारा भी बीजों को फैलाए गये जिससे बरसात होने पर उनमें से पौधे निकलेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक ए.पी.पाण्डेय ने कहा कि हरियाणा प्रदेश पर्यावरण के प्रति गंभीर है पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ पौधों का अहम योगदान होता है।

ऐसे में फरीदाबाद वन विभाग द्वारा सभी विभागों के साथ मिलकर अधिक से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य रखा है ताकि,पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सके। पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने कहा कि देशवासियों को ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए‘एक पेड़ मां के नाम’अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधरोपण जरूर करना चाहिए। प्रकृति हमारी मां हैं और इसे बचाने के लिए इस मुहिम को आगे बढ़ाना चाहिए।

पर्यावरण को लेकर हमें सजग और जागरूक रहना होगा पर्यावरण और प्रकृति से जुड़ाव हमारी जिम्मेदारी है। हमें पेड़ लगाने के साथ-साथ इसके संरक्षण का भी पूरा ध्यान देना है। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान से अधिक से अधिक लोगों के जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर डीसीएफ फरीदाबाद ने विस्तार पूर्वक पौधरोपण करने आये हुआ स्कूल के बच्चों को बताया कि नर्सरी में पौधा कैसे तैयार होता है और पौधों को कैसे सर्वाइव किया जा सकता है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *