Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 04 at 10.57.50 AM

खुले नाले से हादसे का डर, मोहल्लेवासियों के लिए बना परेशानी

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :- शहर के रावों का मौहल्ला पुराना नरता रोड़ सती माता सर्किल पर खुला नाला परेशानी का कारण बन गया है। खुले नाले में आए दिन हादसे होते रहते हैं। इस नाले को बनाने में उचित मापदंड का इस्तेमाल नहीं किया गया, जिस कारण यह नाला बार बार टूट रहा है। WhatsApp Image 2024 07 04 at 10.58.18 AMमोहल्लेवासियों का कहना है कि इस नाले को रोड़ से उपर न उठाकर रोड़ के लेवल पर ही आरसीसी लगानी चाहिए थी। अभी इसमें सीण लगाई हुई है जो भारी वाहनों की आवाजाही के कारण टूट गयी है। यह मार्ग रामदेवरा जाने का मुख्य मार्ग है। जहां से हजारों श्रद्धालु भी पैदल गुजरते हैं। इस मार्ग पर बारिश के समय 5-6 फिट पानी चलता है। जिस कारण यह खुला नाला = दिखाई नहीं देता ओर अनजान वाहन चालक घायल हो जाते हैं। इस नाले की न नियमित साफ सफाई होती है, जिस कारण नाला भी अवरुद्ध रहता है। नाले की ऊंचाई भी अधिक ली गई है।WhatsApp Image 2024 07 04 at 10.57.50 AM जिस कारण सारी गंदगी घरों के आगे जमा हो जाती। आम जन एवं राहगीर परेशान होते हैं। कहीं बार वाहन चालक घायल भी हो जातें हैं। मोहल्लेवासियों की मांग है कि नाले की साफ-सफाई करवा कर इस नाले को रोड़ के लेवल पर आरसीसी कर एवं बीच में मजबुत लोहे की जाली लगवाई जाए। ताकि समस्या का समाधान हो सके।

इनका कहना…

हमने कहीं बार स्थानीय स्तर पर इसको रिपेयर किया लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यह वापस टूट जाती हैं। इस कारण इसका उचित मापदंड पर मरम्मत कार्य करवाए।

हिमांशुसिंह, स्थानीय निवासी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *