Breaking News

ग्राम पंचायतो को भीलवाड़ा जिले मे शामिल करने व बडलियास को तहसील बनाने की मांग लेकर विधायक के नेतृत्व मे प्रतिनिधित्व मंडल मुख्यमंत्री से मिला

(प्रमोद कुमार गर्ग)

बीगोद– नवसृजित जिला शाहपुरा के सीमांकन में शामिल मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की तहसील मांडलगढ़, बिजौलिया व कोटड़ी की 13 ग्राम पंचायतों को पुन: भीलवाड़ा जिले में शामिल करने व उप तहसील बडलियास को तहसील में क्रमोन्नत करने के क्रम में माण्डलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के नेतृत्व में बुधवार को 20 सदस्यों का प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी से विधानसभा भवन में मुलाकात की और उन्हें जनहित की इस मांग के बारे में उन्हें अवगत कराया।

इस पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी क्षेत्रवासियों की इस मांग पर विचार करने और जनहित में फैसला करने के लिए आश्वस्त किया।

इस दौरान कोटड़ी उप प्रधान कैलाश सुथार, नंदराय सरपंच शंकर ढलीवाल, जावल सरपंच भवानी शंकर जाट, सुखराम गगरानी, महावीर पंडित, पूर्व सरपंच माल का खेड़ा प्रकाश शर्मा, मुरली मूंदड़ा, राजेंद्र सिंह सोलंकी, अमर सिंह सोलंकी, मुकेश पाराशर, दुर्गा शंकर, दिनेश दाखेड़ा, संदीप सोनी, रामपाल मेघवंशी, सत्यनारायण वैष्णव, सत्यनारायण बलाई व आबिद पठान सहित कई लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *