Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज सोहावल में वृक्षारोपण कर सपा मुखिया अखिलेश यादव का मनाया गया जन्मदिन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

सोहावल/ अयोध्याIMG 20240701 WA0019

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर आजबीकापुरविधानसभा अंतर्गत सोहावल में बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज़ खान उर्फ गब्बर के नेतृत्व में वृक्षारोपण कर दीर्घायु की कामना करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी।इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज़ खान गब्बर ने कहा कि अखिलेश यादव संविधान एवं लोकतंत्र के रक्षक के रूप में जो लड़ाई लड़ रहे हैं उनके नेतृत्व पर जनता को पूर्ण विश्वास है।

आगामी 2027 चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।समाजवादी पार्टी के ज़िला उपाध्यक्ष एवं बीकापुर विधानसभा प्रभारी एजाज़ अहमद ने बताया कि अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 1 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक वृक्षारोपण पखवाड़ा मनाते हुए पूरी विधानसभा के सभी सेक्टर अंतर्गत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा।

आज वृक्षारोपण कार्यक्रम में बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज़ खान गब्बर, ज़िला उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद, पूर्व ब्लाक प्रमुखमेराजखान,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ज़िलाध्यक्ष राशिद जमील, अशोक पासी, सभासद शुभम यादव, ग्राम सभा कोला के प्रधान आज़ाद सिद्दीकी, पूर्व प्रधान परशू राम यादव, अशोक यादव, कल्लू नेता, सदस्य क्षेत्र पंचायत बाबुल सिंह, शोएब खान, ऐशात खान, शत्रोहन रावत, आमिर खान, दयानंद पासी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *