बलिया, जनपद के थाना क्षेत्र बांसडीह रोड अंतर्गत अंतर्गत बाबा बालखण्डी मन्दिर के आगे शाहपुरवा पुलिया के नीचे एक महिला का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
सूचना पर दलबदल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की, पर सफलता प्राप्त नहीं हुई।
मृतका की उम्र करीब 25-30 वर्ष होना प्रतीत हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को जिला चिकित्सालय बलिया की मर्चरी हाउस में रखवा दिया है। पुलिस ने आमजन से अपील किया है कि यदि किसी को इस महिला के सम्बन्ध में कोई जानकारी हो तो अवगत कराने का कष्ट करे, ताकि अग्रेतर कार्यवाही की जा सकें।
रिपोर्टर – जीतेन्द्र कुमार चौबे