Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 03 at 7.46.52 PM

कांग्रेस नेता मनधीर सिंह मान ने दल बल के साथ कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह को दिया समर्थन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 05 03 at 7.46.52 PM

फरीदाबाद:फरीदाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह के नॉमिनेशन के दौरान एक जनसभा का भी आयोजन किया गया।

जिसमें लोकसभा के नौ विधानसभाओं से कार्यकर्ता और समर्थकों को बुलाया गया था। जनसभा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनधीर सिंह मान भी इस जनसभा का हिस्सा बने,उन्होंने मंच पर खड़े होकर वहां मौजूद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों को भ्रम है कि वह 10 लाख वोटो से जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस को सत्ता में आना चाहिए,सत्ताधारी सरकार ने जनता के साथ लूट मचा रखी है संविधान को खतरे में ला दिया है लोकतंत्र बचाना है तो कांग्रेस को लाना है।

मनधीर सिंह मान ने आगे कहा की आने वाले समय में जनता उनके इस भ्रम को मिटाने का काम करेगी। वही कांग्रेस के नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए मान ने कहा जिन्होंने एक अच्छी छवि वाले नेता को लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया। इस मौके पर रैली में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे तो वहीं मनधीर सिंह मान के संबोधन के बाद कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र प्रताप,मनधीर सिंह मान का धन्यवाद करते हुए भी नजर आए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *