Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 01 at 8.42.58 AM

नालन्दा पाकेट सेक्टर-8 के ग्यारहवीं बार निर्विरोध प्रधान बने अमर सिंह

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 04 01 at 8.42.58 AM

फरीदाबाद:रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन नालन्दा पाकेट सेक्टर-8 के चुनाव में सर्वसम्मति से अमर सिंह को निर्विरोध ग्यारहवीं बार प्रधान चुना गया। इसके अलावा उपप्रधान योगेश शर्मा,महासचिव वैभव बजाज,कोषाध्यक्ष बीके श्रीवास्तव चुने गए।

जैसे ही अमर सिंह को प्रधान बनाने की घोषणा हुई उन्हें बधाई देने वालों को तांता लग गया। इस अवसर पर युवा समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता गोल्डी बरेजा ने उन्हें मिठाई खिलाई और पुष्प गुच्छा भेंट करते हुए कहा कि अमर सिंह और उनकी टीम पूरी टीम नेक,ईमानदार और काबिल है जिनकी देखरेख में आरडब्लूए नालन्दा पाकेट दिन दुनी रात चौगनी तरक्की करेगी।

उन्होनें कहा कि आरडब्लूए को जब भी उनकी जरूरत पड़ेगी तो वे तन,मन और धन से उनके साथ एक छोटे भाई और बेटे के नाते उनके साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़े रहेगें। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान अमर सिंह ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और उन्हें विश्वास दिलाया की वह उनकी आशाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगें।

उन्होनें कहा कि सभी सम्मानित सदस्यों ने उनपर जो आस्था व्यक्त की है उसे कभी टूटने नहीं देगें और सभी पदाधिकारियों की सहमति से फैसले लेगें। उन्होनें कहा कि वे अपनी पाकेट में साफ सफाई और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेगें। इस अवसर पर सुनील बजाज,सुमीत अरोड़ा,गुरदीप तेवतिया,तरूण चौधरी,संदीप कत्याल,आशीष अदलखा,आरपी सिंह डोगरा,अक्षय सहगल,अंकित बंसल,वीके अरोड़ा,रणजीत भाटी,केसी शेरावत,अनिल मल्होत्रा,एसएस चावला,आरएन राठी,विनीत अरोड़ा,मोहित टंडन नितिन जुनेजा इत्यादि उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *