Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 22 at 3.28.53 PM

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सीमा त्रिखा का फरीदाबाद में समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद पहुंची सीमा त्रिखा का जगह-जगह उनके समर्थकों व क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। जैसे ही उनका काफिला दिल्ली से पुल प्रहलादपुर बार्डर की तरफ से हरियाणा में प्रवेश किया।

WhatsApp Image 2024 03 22 at 3.28.53 PM

उनके क्षेत्र के ईरोज गार्डन,दयालबाग,लकड़पुर,शिव दुर्गा कालोनी के लोगों ने अपनी प्रिय नेता का ढ़ोल नंगाड़ों के साथ फूलमाला व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। वहीं गांव अनंगपुर, ग्रीन फील्ड कालोनी,सैक्टर-46, सैक्टर-21,गांव अनखीर के मौजिज लोगों ने मंत्री सीमा त्रिखा को बधाई देते हुए पुष्प वर्षा की।

इसके बाद वह सिद्धदाता आश्रम व समन्वय मंदिर पर माथा टेका। उनका काफिला इसके बाद मेवला महाराजपुर,पटेल चौक, एसजीएम नगर,मेहता चौक, गांधी कालोनी,गांव बड़खल, भांखरी,एन.एच.तीन,एन.एच.दो, भाटिया सेवक समाज, एन.एच.एक व एन.एच चार-पांच के चौक पर पंजाबी समुदाय व छत्तीस बिरादरी के लोगों ने मंत्री सीमा त्रिखा का भव्य स्वागत किया। वहीं गुरूद्वारों में भी माथा टेका। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सीमा त्रिखा ने कहा कि आज जो जिम्मेदारी भाजपा हाईकमान ने उन्हें सौंपी है। यह पद मेरा नहीं बल्कि बडख़ल क्षेत्र की जनता का है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश तरक्की कर रहा है। वहीं पिछले साढ़े नौ साल के मनोहरलाल सरकार के कार्यकाल में जितने विकास कार्य बिना भेदभाव के हुए है। उतने पिछली किसी भी सरकार में नहीं हुए। उन्होंने कहा कि उनका सपना बडख़ल क्षेत्र का समूचा विकास, लोगों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास रूपी लहर चल रही है उसे रूकने नहीं दिया जाएगा।

आज युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरियां दी जा रही है। जबकि पिछली सरकारों में नौकरियों की बंदरबांट होती थी। त्रिखा ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,प्रदेश प्रभारी विप्लव देव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर,केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार जताया।

इस अवसर पर प्रवीण चौधरी,राकेश धुन्ना,सरदार मोहन सिंह भाटिया,हरेन्द्र भड़ाना,मनजीत सिंह,बहादुर सिंह सब्बरवाल,सतनाम सिंह मंगल,फूलचंद भड़ाना,बिन्दे भड़ाना,विवेक भड़ाना,आकाश गुप्ता,उमा शंकर,प्रिया बब्बर,संजय कुमार,मन्नू सरदार,रविन्द्र राणा,काले सरदारजी,अमित आहूजा,गगनदीप,ओमप्रकाश धींगड़ा,संजय महेन्द्ररू,सतेन्द्र पाण्डे,कमल शर्मा,डा.विनोद कौशिक,डा.सुरेश अरोड़ा,डा.पुनीता हसीजा,संजय अरोड़ा,साहिल चोपड़ा,गुरजीत सिंह,गोल्डी खालसा,डिम्पल खालसा,सहित सैकड़ों समर्थक व भाजपा पदाधिकारी रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *