Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 24 at 12.32.55 PM

डीसी विक्रम सिंह ने गणतंत्र दिवस समारोह स्थल और परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि इस बार हम 75वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे। 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए गर्व से भरा दिन है।

WhatsApp Image 2024 01 24 at 12.32.55 PM

26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू किया गया था। हमें इसको भव्य ढंग से आयोजित करना है और जिस विभाग को जो भी दायित्व मिला है उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्धारित समय पर पूरा करें। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सभी विभाग अपने से संबंधित तैयारियों को पूरी निष्ठा के साथ पूरी करें।

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जिला स्तरीय 75वें गणतंत्र दिवस का समारोह सेक्टर-12 हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित करने का निर्णय लिया है। डीसी विक्रम सिंह ने समारोह स्थल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ सेक्टर-12 हेलीपैड ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी-अपनी तैयारियां पूरी रखें।

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत करने,राष्ट्रीय ध्वज फहराने की व्यवस्था,वीवीआईपी,वीआईपी स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और समाज सेवी संस्थाओं के सम्मानित होने वाले प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों,परेड की टुकड़ियों की रिहर्सल तथा मैन स्टेज की व्यवस्था,माईक सर्विस,प्रैस गैलरी,बिजली,पानी,साफ सफाई,रंगोली सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा किया।

इस अवसर पर एडीसी आनंद शर्मा,एसडीएम परमजीत चहल,डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ,सीटीएम हरिराम,जिला शिक्षा अधिकारी आशा दहिया,रेडक्रॉस सचिव बिजेंद्र सौरोत,डीआईपीआरओ राकेश गौतम सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261009 WA0005

आखिरकार फरीदाबाद में इतना क्राईम बढ़ कैसे रहा है 

फरीदाबाद:शहर में आए दिन मर्डर व लुटपाट जैसी घटनाएं सामने ज्यादा आ रही है। कहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *