Breaking News

मवई अयोध्या – ग्राम प्रहरी पुलिस प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग – आशा शुक्ला

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

अयोध्या – ठण्ड से बचाव के लिये ग्राम प्रहरियों ( चौकीदारों)को थानाध्यक्ष मवई आशा शुक्ला ने जैकेट,गर्म इनर, साफा,जूता का वितरण किया।थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने ग्राम प्रहरियों को ठण्डक से बचने का सामान वितरण करते हुए कहा कि सभी ग्राम प्रहरी ठण्ड के प्रकोप से अपने को सुरक्षित रखें और जो सामग्री उन्हें वितरित की गई है उसका सदुपयोग करें।उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग हैं।गांवों में कोई भी समाज विरोधी गैर कानूनी क्रिया कलाप की सूचनाएं उन्हें पहले ही मिल जाती है।उनके द्वारा पुलिस को दी गयी सूचनाओं को स्थानीय पुलिस गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेती है।जिससे अपराध पर अंकुश लगाने में बहुत ही सहयोग मिलता है।उनके द्वारा दी गयी सूचनाएं गोपनीय रखी जाती है।जिससे उनको कोई असुरक्षा का आभास न हो। थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने बताया कि 23 ग्राम प्रहरियों ( चौकीदारों) को ठण्डक से बचने के सामान उपलब्ध कराये गये।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *