Breaking News
83d98c63 81e2 4455 9a9e 6dcda48bd3da

टोलप्लाजा नाजायज है इसका हटना तय है- भाकियू किसान

 

27 दिसम्बर को होगा महाक्रांति, जिसमे सैकड़ों किसान होंगे उपस्थित83d98c63 81e2 4455 9a9e 6dcda48bd3da

मीरजापुर। भारतीय किसान यूनियन के द्वारा अहरौरा क्षेत्र के वनस्थली महाविद्यालय के पास वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित 5A पर लगे अस्थाई टोल प्लाजा को हटाने के लिए भाकियू के किसानों का 40वें दिन रविवार को धरना जारी रहा। किसानों जे धरना में लगे टेंट के तंबू को हटाकर अपना बास-बल्ली के द्वारा टेंट लगाया गया।

जिसकी अध्यक्षता दिपनारायण किसान ने किया। प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह, सिद्धनाथ सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जब तक किसानों की मांगो को पूरा नही किया जाएगा तो धरना जारी रहेगा। और कहा कि अहरौरा अस्थाई टोल प्लाजा अवैध है इसको हटना तय है। जब तक नही हटेगा तब तक धरना यथावत रहेगा।

25 दिसम्बर की दोपहर को किसानों का आपातकाल मिटिंग बुलाई गई है जिसमे 27 दिसम्बर को धरना स्थल से टोल प्लाजा तक जुलूस निकालकर आक्रोश में बदला जाएगा। इस दौरान स्वामी दयाल सिंह, रामसूरत सिंह, राणाप्रताप सिंह, विजय बहादुर सिंह, रमेश सिंह, वीरेंद्र प्रताप यादव के साथ दर्जनो किसान उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *