Breaking News
7b4ccb32 a723 43e5 8b49 58cc820240e7

मुख्यमंत्री ने फतेहपुर बिल्लौच गांव से विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान झारखंड के देवगढ़ स्थित एम्स से 10 हजार जन औषधि केंद्रों और प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र का शुभारंभ किया। जिसका उन्होंने नमो ड्रोन दीदी का नाम दिया।

7b4ccb32 a723 43e5 8b49 58cc820240e7

विकसित भारत संकल्प यात्रा 15 नवंबर से शुरू की गई थी। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जन औषधि केंद्रों से गरीबों को सस्ती दवाइयां मिलेंगी।

अच्छी दवा-अच्छी सेवा ही जन औषधि केंद्र का मूल उद्देश्य है। भविष्य में जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 25 हजार की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत यात्रा मोदी की गारंटी वाली गाड़ी है। लोग अधिक से अधिक इस से जुड़े,ताकि उन्हें सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं की जानकारी मिल सके और वे इसका लाभ उठा सकें।

प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों से संवाद भी किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में फरीदाबाद के बिल्लौच गांव में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ को रवाना किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा,विधायक नरेंद्र गुप्ता,नयनपाल रावत और सीमा त्रिखा,भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा गांव से सरपंच और जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित थे।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को दिए गए विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबोधन को सुना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरियाणा में जनसंवाद कार्यक्रम के साथ जोड़ा गया है।

जिसकी शुरुआत आज फरीदाबाद जिला के फतेहपुर बिल्लौच गांव से की गई है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। लोगों को योजनाओं के बारे में भी अवगत कराना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन रही हैं,बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार प्रदान कर रही हैं। प्रदेश में लगभग 40 हजार स्वयं सहायता समूह हैं।

एक सहायता समूह में कम से कम 10 महिला सदस्य होती हैं,जो अपनी प्रतिभा से अच्छे उत्पाद पैदा करती हैं। इन स्वयं सहायता समूहों को प्रदेश सरकार 50 हजार से लेकर 3 लाख रुपये का लोन दे रही है। कई सहायता समूह तो लघु उद्योग का रूप ले चुके हैं,जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान महिला किसानों ने ड्रोन उड़ाकर दिखाया।

महिला अब खेती में ड्रोन का उपयोग खाद छिड़काव आदि कार्यों में कर सकेंगी। इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और उनकी सरहना भी की। मुख्यमंत्री ने फतेहपुर बिल्लौच गांव के राजकीय कन्या विद्यालय के भवन के निर्माण के एस्टीमेट तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने लोगों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ऑनलाइन सेवाएं देने के विशेष काउंटर लगाए गए। व्यक्तियों की वृद्धा पेंशन,राशन कार्ड,परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को मौके ही ठीक किया गया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान तैयार किए गए 7 व्यक्तियों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के प्रमाण भी वितरित किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मुबंई में ताज होटल में 26 नवबर 2011 के दौरान हुए आतंकी हमले में सैंकड़ों लोगों की जान बचाने वाले कमांडो सुरेंद्र चौधरी को सम्मानित भी किया।

इसके अलावा प्रगतिशील किसानों,खिलाड़ियों व मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर सूचना, लोकसंपर्क,भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डा.अमित अग्रवाल,मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली,मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ,फरीदाबाद के उपायुक्त विक्रम सिंह,पुलिस आयुक्त राकेश आर्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *