Breaking News
00c0d744 4473 48b1 8ed7 4510296e2300

जिले में नए वोटरों,ट्रांसफर वोटरों और मृत्यु हुए वोटरों के फार्मों की पेंडिंग को पूरा करना सुनिश्चित करें:डीसी विक्रम सिंह

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार 01 जनवरी,2024 को आधार तिथि मानकर नए मतदाताओं के नए पंजीकरण के लिए शनिवार 25 नवंबर व रविवार 26 नवंबर को जिला फरीदाबाद के प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।
यह जरूर करें बीएलओ।

00c0d744 4473 48b1 8ed7 4510296e2300
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शनिवार 25 नवंबर व रविवार 26 नवंबर को प्रात: 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर फार्म प्राप्त करने व भरने का कार्य करें। उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी बतौर बीएलओ लगी हुई है वे सभी निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार विशेष अभियान तिथियों शनिवार 25 नवंबर व रविवार 26 नवंबर को सुबह 09:00 बजे सायं 05:00 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर नागरिकों के दावे व आपत्तियों के फार्म भरना सुनिश्चित करें।

नए वोट बनवाने,मृत्यु होने पर हटवाने और ट्रांसफर वोटरों के लिए यह भरें फार्म। डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि जिन युवाओं का जन्म 01 जनवरी,2006 से पूर्व हुआ हो अर्थात एक जनवरी, 2024 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो रही है। वे युवा अपने बीएलओ के पास फार्म नंबर 6 भरकर नए वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता की मृत्यु हो चुकी है तो उनके परिवार के सदस्य फॉर्म नंबर 7 भरकर उनका नाम मतदाता सूची से हटवा सकते हैं। वहीं यदि आप मतदाता सूची में दर्ज विवरण को शुद्ध करवाना चाहते हैं तो फार्म नंबर 8 भरकर आवेदन कर सकते हैं।

उपरोक्त ये सभी फार्म भारत निर्वाचन आयोग की वोटर हेल्पलाइन एप या वोटर्स डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट आईएन पोर्टल पर ऑनलाइन भी अप्लाई किये जा सकते हैं।
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि वोट बनवाने,कटवाने व शुद्धि करवाने के लिए फार्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि 09 दिसंबर 2023 होगी। उन्होंने आगे बताया कि 26 दिसंबर तक दावें एवं आपत्तियों का निपटारा करते हुए आगामी 05 जनवरी,2024 को फाइनल नई मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

निर्वाचन आयोग के हिदायतों का मतदाता सूची के ड्राफ्ट के लिए पेंडिंग फार्मों को पूरा पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला वार सभी नए वोटरों,ट्रांसफर वोटरों और मृत्यु हुए वोटरों के फार्मों की पेंडिंग को पूरा करना सुनिश्चित करें। साथ ही जो भी युवा 01-01-2024 को 18 साल का हो जाएगा यानी 01-10-2006 से पहले जन्मे हुए सभी युवाओं का वोट बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों में स्वीप एक्टीविटी के जरिये जागरूकता अभियान चला कर जागरूकता फैलाए। वहीं योग्य/पात्र व्यक्ति आयोग की वेवसाईट https://voters.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाईन प्लेटफॉर्म प्रणाली के जरिये आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार संबंधित रिकॉर्ड तीन वर्ष तक रखे सुरक्षित जो भी युवा 01-01-2024 को 18 साल का हो जाएगा यानी 01-10-2006 से पहले जन्मे हुए सभी युवाओं का वोट बनवाना सुनिश्चित करें। योग्य/पात्र व्यक्ति आयोग की वेवसाईट https://voters.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाईन प्लेटफॉर्म प्रणाली के जरिये आवेदन करें।

मतदाता सूचियों के ड्राफ्ट में सभी एईआरओ/ AERO अपने अपने निर्वाचन क्षेत्र के मृत व पलायन कर चुके मतदाताओं को चुनाव आयोग द्वारा जारी हिदायतों अनुसार कार्यवाही करने उपरान्त मतदाता सूची से हटाना सुनिश्चित करें और उससे संबंधित रिकॉर्ड तीन वर्ष तक सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर स्पेशल कैम्प लगाए जा रहे हैं। जहां भारत निर्वाचन आयोग की सख्त हिदायतों के अनुसार जो भी युवा 01-01-2024 को 18 साल का हो जाएगा यानी 01-10-2006 से पहले जन्मे हुए सभी युवाओं का वोट बनवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैम्पों का आयोजन कर भारत निर्वाचन आयोग की सख्त हिदायतों के अनुसार जो भी युवा 01-01-2024 को 18 साल का हो जाएगा यानी 01-10-2006 से पहले जन्मे हुए सभी युवाओं का वोट बनवाना सुनिश्चित करने के लिए दावे और आपत्ति लेना सुनिश्चित करें। यह करना सुनिश्चित करें।

डीसी विक्रम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर कहा कि सभी ईआरओ और एईआरओ/AERO अपने अपने स्तर पर उनके निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले कॉलेजों के प्रधानाचार्य,राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों,आरडब्लूए,समाज सेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पात्र युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए मतदाता सूची से जुड़े जितने भी फॉर्म जिस कारण से पैडिंग है। उनका निपटारा निर्वाचन आयोग के नियमानुसार सात दिनों के अन्दर करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि 05 जनवरी 2024 को फाइनल इलेक्टोरल रोल के बाद कोई भी कमी दूर करना संभव नहीं होगा। डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह जिला अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिला फरीदाबाद में फरीदाबाद,बड़खल,एनआईटी,तिगांव,बल्लभगढ़ और पृथला सहित सभी छ विधान सभा क्षेत्रो के सभी पेंडिंग फार्मों को पूरा करना सुनिश्चित करें।

इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार सभी बूथों पर स्पेशल कैंप लगाए जा रहे हैं। डीसी ने जिला फरीदाबाद के सभी छःविधानसभा क्षेत्रों के एईआरओ को निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार मतदाता सूची बनाने की प्रक्रिया की समीक्षा बैठक में दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस भी अधिकारी के काम में भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार कमी पाई गई उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

डीसी ने यह भी दिए दिशा-निर्देश।
फरीदाबाद डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने दिशा निर्देश दिए हैं कि सभी चुनाव सुपरवाइजर और बीएलओ/ BLO के विभागाध्यक्ष की बैठक तुरंत प्रभाव से आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें। लोगों के लिए उनके बाहुल्य क्षेत्रों में कैम्प का आयोजन करें।

इसके अलावा सभी अपने-अपने विधान सभा क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थान में पढने वाले पात्र छात्र/छात्राओं का शत प्रतिशत मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। शैक्षिक संस्थानों और कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर नोडल अधिकारी का नाम,पद,मोबाइल न.आदि चस्पा करवाए ताकि किसी छात्र/छात्रा को पंजीकरण में कोई समस्या हो तो वे उस अधिकारी से सम्पर्क कर अपनी समस्या का समाधान करवा सके।

सभी कैम्पस एम्बेसडर नियुक्त कर फोटो सहित पूर्ण सूचना जैसे रोल न. कक्षा,नाम पता निर्वाचन कार्यालय में भिजवाए।
कोई भी योग्य/पात्र व्यक्ति आयोग की वेवसाईट https://voters.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाईन आवेदन जरूर करें। निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार कोई भी योग्य/पात्र व्यक्ति आयोग की वेवसाईट https://voters.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्रणाली के जरिये वोट बनाने के लिए आवेदन कर सकता है।

इस बारे अपने संस्थान में अध्ययनरत सभी छात्र/छात्राओं को सूचित करवाए। ईएलसी के तहत न्यू वोटर क्लब का गठन कर उसकी सूचना निर्वाचन कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। सभी संस्थान छात्र/छात्राओं को पुनरीक्षण कार्यक्रम आगामी 28 दिसम्बर तक चलाया जाएगा। इस बारे अवगत कराए ताकि वंचित पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।
भारत निर्वाचन आयोग की विशेष हिदायतें।
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की विशेष हिदायतों के अनुसार जहां भी एक संस्थान में पांच पोलिंग बूथ हैं,वहां से संभावित पोलिंग स्टेशनों की तलाश करना सुनिश्चित करें। स्थानांतरित वोट पर विशेष फोकस करें। हर एईआरओ अपने अपने इलाकों की विजिट करना सुनिश्चित करें।

जिला फरीदाबाद के सभी छ विधान सभा क्षेत्रों में पैन्डिगं फार्मों की जानकारी एईआरओ एडीसी आनन्द शर्मा,एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल,एसडीएम बड़खल अमित मान,एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद,सीटीएम हरीराम,एचएसवीपी एस्टेट आफिसर्स सिद्धार्थ दहिया, डीआरओ बिजेन्द्र राणा,डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, चुनाव नायब तहसीलदार सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के इआरओ और एईआरओ विशेष कैम्पों के दौरान सभी चुनाव सुपरवाइजर और बीएलओ को भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार दिशा निर्देश देकर सभी व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करवाना सुनिश्चित करें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *