Breaking News
2b915df3 e09b 46e9 b4f4 ed05550a6f4b

महापर्व छठ पूजा का समापन उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ पूरा हुआ व्रत

 

चौथा दिन छठ महापर्व का अंतिम दिन प्रातः काल उगते सूर्य को जल दिया जाता है, इसी के साथ छठ पर्व का समापन होता है।

मीरजापुर। छठ पूजा महापर्व का आज आखिरी दिन रहा। चौथा दिन यानी सप्तमी तिथि छठ महापर्व का अंतिम दिन होता है।

2b915df3 e09b 46e9 b4f4 ed05550a6f4b

इस दिन प्रातः काल उगते सूर्य को जल दिया जाता है। इसी के साथ छठ पर्व का समापन होता है। छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन को ऊषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है।

छठ का पर्व क्षेत्र के पोखरा सहुवाईन, दुर्गा जी मन्दिर, पियरवा पोखरा, मिश्र पोखरा, अहरौरा बांध पर बड़े ही धूमधाम से छठ पूजा मनाया गया। छठ का व्रत संतान की लंबी उम्र और उनके खुशहाल जीवन के लिए रखा जाता है। इस दिन सूर्योदय 6 बजकर 47 मिनट पर दूध का अर्ध्य दिया गया।

इसी दौरान नगर पालिका प्रशासन के तरफ से नगर के सभी घाटों पर लाइटिंग, पानी, साफ-सफाई की व्यवस्था की गई। इस शुभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिलदार सोनकर, सभासद कुमार आनन्द, प्रमोद मौर्य, संजय जायसवाल उर्फ संजू बाबा, दुलारे पटेल, आशीष कुमार अग्रहरि, संजय पटेल के साथ सैकड़ो लोग रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *