Breaking News
b05dcd59 4f0b 43e6 a596 5f67e96fc2fd

अरुणाभा वेलफेयर सोसायटी के द्वारा बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:अरुणाभा वेलफेयर सोसायटी स्थित सेक्टर-31के द्वारा बाल दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों के लिए ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया।‌b05dcd59 4f0b 43e6 a596 5f67e96fc2fd

जिसमें बच्चों ने प्यारी-प्यारी ड्राइंग्स बनाई और अपने कला का रंग बिखेरा। संस्था की अध्यक्ष प्रणीता प्रभात ने बताया कि हमारे वेलफेयर की महिला सदस्यों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेलफेयर की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रणीता प्रभात ने किया और उन्होंने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में बताया।

ड्राइंग कंपटीशन के प्रतिभागियों को पुरस्कार और गिफ्ट्स देकर उत्साहित किया गया। कंपटीशन मे प्रथम स्थान काजल को द्वितीय स्थान खुशी को और तृतीय स्थान प्रशांत को मिला। इन बच्चों को मेडल और गिफ्ट्स देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित संजुक्ता श्रीवास्तव के द्वारा बच्चों को चॉकलेट,चिप्स आदि वितरित किया गया। गिफ्ट और पुरस्कार पाकर बच्चे बहुत खुश थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *