Breaking News
2c46b1b6 cb82 43e4 a748 fc2404b42207

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी की हड़ताल हुई खत्म

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि अम्बाला डिपो के चालक राजवीर पर डयूटी के दौरान जानलेवा हमला होने के कारण हुई मौत बहुत ही दु:खद घटना है।2c46b1b6 cb82 43e4 a748 fc2404b42207

इस दु:ख की घड़ी में सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है। मृतक के छोटे बेटे मंजीत को उसकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा,वे परिवहन मंत्री होने के नाते उनके परिवार को वित्तीय सहायता भी प्रदान करेंगे। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने यह जानकारी आज यहां हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा यूनियन के साथ हुई बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत के दौरान दी।

इस बैठक में परिवहन विभाग के प्रधान सचिव,डॉ.नवदीप विर्क, अम्बाला डिपो के महाप्रबन्धक,अश्विनी के अलावा 20 यूनियनों के प्रधान व महासचिव उपस्थित थे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आज रात से ही निर्धारित समय-सारणी के अनुसार रोडवेज की बसें चलेंगी।

मृतक का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा। जहां कल सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मूलचंद शर्मा ने कहा कि भविष्य में डिपो में इस तरह के किसी भी हादसे को रोकने के लिए नीति बनाने पर विचार किया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *