Breaking News
b0fc49bd fc18 4da0 8620 4a9bfcabf203

विधायक राजेश नागर की मध्यस्थता पर वकीलों की हड़ताल स्थगित

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टb0fc49bd fc18 4da0 8620 4a9bfcabf203

फरीदाबादःजिला बार की हड़ताल विधायक राजेश नागर की मध्यस्थता और जिला उपायुक्त के आश्वासन के बाद स्थगित हो गई। नागर ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल से वकीलों की बात को रखूंगा और उनकी जमीन उन्हें दिलवाकर मामले का हल दिलवाऊंगा।

आप लोग दिवाली का पर्व है,खूब धूमधाम के साथ मनाएं। यहां जिला बार के वकील 31अक्टूबर से ही हड़ताल पर हैं और जिला अदालत में कोई काम नहीं हो पा रहा है। वकीलों की समस्या को सुनने के लिए विधायक राजेश नागर बार में पहुंचे। जहां वकीलों ने बताया कि उन्हें उनकी ही जमीन का उपयोग नहीं करने दिया जा रहा है जिससे बड़ी संख्या में नए युवा वकीलों को बैठने तक की जगह नहीं मिल पा रही है।

वकीलों ने विधायक को बताया कि वर्ष 2006 में हाईकोर्ट की चैंबर बिल्डिंग कमेटी फरीदाबाद जिला अदालत परिसर का विस्तार करते हुए वकीलों के चैंबर और पार्किंग बनाने के लिए प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी और हुडा को करोड़ों रुपये देकर जमीन रिलीज करवाई थी।वकीलों की बढ़ती संख्या के कारण उनके पास बैठने की जगह भी नहीं है। हर वर्ष करीब 400 नए वकील प्रैक्टिस के लिए हमारे साथ जुड़ते हैं।

लेकिन जब हम उनके बैठने के लिए शेड्स लगवाते हैं तो तोड़फोड़ करवा दी जाती है। जबकि यह करीब साढ़े चार एकड़ जमीन वकीलों के उपयोग के लिए ही अलॉट हुई थी। विधायक राजेश नागर ने वकीलों को साथ लेकर जिला उपायुक्त विक्रम सिंह के साथ बैठक की और उन्हें सारा मामला समझाकर खुद सीएम मनोहर लाल से बात करने की बात कही और वकीलों का मांगपत्र भी सौंपा।

डीसी ने वकीलों को किसी प्रकार की परेशानी न पहुंचाने और जमीन का मामला देख समझ लेने की बात कही। इसके बाद विधायक नागर के समझाने पर वकीलों ने हड़ताल को स्थगित करने की घोषणा कर दी।

इस अवसर पर हरीश चेतन,सुरेश चंद,राजेश बैंसला प्रधान, ओमदत्त कौशिक महासचिव, जेपी अधाना पूर्व अध्यक्ष,ललित बैंसला,सतेंद्र रावत,कंवर राकेश सिंह,रविंद्र रावत,श्यौराज बैंसला,दीपक गुप्ता,पीके मित्तल,महेंद्र गर्ग,शीशपाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *