Breaking News
657ac372 758e 4362 b13d a93b61761b51

जनहित सेवा संस्था ने दिवाली पर पटाखे न चलाने की शपथ दिलाई

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट657ac372 758e 4362 b13d a93b61761b51

फरीदाबाद:सामाजिक संस्था जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा अभियान चलाया हुआ है।

पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में विधार्थियों को जागरूक करने के लिए संगोष्ठी आयोजित कर स्लोगन की तख्तियां लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए रैली निकालकर पटाखे रहित दीपावली उत्सव मनाने के लिए जागरूक कर रहे है।

पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-8 सीही के प्रांगण में संगोष्ठी आयोजित कर व शपथ दिलाकर छात्राओं को दिवाली पर पटाखे न चलाने के लिए जागरूक किया।इस अवसर पर संस्था के प्रधान सन्तसिहं हुड्डा ने सभी उपस्थित विधार्थियों व अध्यापकों को पटाखे रहित दिवाली मनाने की शपथ दिलाते हुए कहा कि कहा कि दीपावली दीयों का त्योहार है।

दीपावली उत्सव पर घर की निर्मित मिठाईयां बांटकर व दिये जलाकर हर्षोल्लास से दीपोत्सव मनाएं। पटाखे चलाने से सीधा पैसे में आग लगाने के बराबर है। पटाखे चलाना बेफिजूल खर्चा है।इन पैसों से हम अपनी जरुरत की चीजें खरीद सकते है। पटाखे चलाने से प्रदूषण फैलता है।

पटाखे चलाने से आग व शरीर के अंगों का भी खतरा रहता है। दीपावली पर दीयों की कतार प्यार प्रेम का प्रतीक है।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य जयप्रकाश वैष्णव ने भी छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।इस मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के प्राचार्य जयप्रकाश वैष्णव,संस्था के प्रधान सन्तसिहं हुड्डा,महासचिव सुभाष गहलोत,मुख्य सचिव देवीचरण वैष्णव,सचिव सुनील शास्त्री,लक्की वर्मा,कमलेश शर्मा,प्रेमचंद आर्य,विष्णु शर्मा,रोहित कुमार,भुवनेश्वर,रविशंकर,जावेद,सविता रानी,संगीता रानी,योगेश,देवलता चौधरी,मुख्य रूप से मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *