Breaking News
3da3e405 84cc 48d9 90ef da07095ec5c8

फरीदाबाद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का किया भव्य स्वागत

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट3da3e405 84cc 48d9 90ef da07095ec5c8

फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने फरीदाबाद में बुधवार को अपने नागरिक अभिनंदन समारोह में फिर से 75 पार का नारा दिया है,साथ ही उन्होंने तीसरी बार मनोहर सरकार बनने का भी दावा किया है।

उन्होंने कहा है कि इस बार 75 पार तीसरी बार मनोहर सरकार। जब नायब सैनी ने यह पूरा नारा मन से बोला तो सामने बैठे कार्यकर्ता उत्साह से भरकर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। कार्यकर्ताओं ने मोदी जिंदाबाद,मनोहर जिंदाबाद और नायब सैनी जिंदाबाद के भी नारे लगाए।

फरीदाबाद की मिलन वाटिका में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर,कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा,प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली,विधायक नरेंद्र गुप्ता,सीमा त्रिखा,राजेश नागर,जिला प्रभारी मनीष यादव,जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार अजय गौड़,जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल,डा.आरएन सिंह,पूर्व विधायक जनप्रतिनिधि पार्षद,जिला प्रदेश मंडल के पदाधिकारी,मोर्चा के पदाधिकारी, बूथ व पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ता,सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा समाज के वरिष्ठ बुद्धिजीवियों व गणमान्य व्यक्तियों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का बैंड बाजों,ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत किया और यहां की सरदारी ने पगड़ी पहनाकर श्री सैनी का सम्मान किया।

जगह-जगह हुए सम्मान पर बोलते हुए सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताया। सैनी ने कहा कि यह केवल मेरा सम्मान नहीं है, बल्कि सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान को और आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम करता रहूंगा।

समारोह को केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर,मंत्री मूलचंद शर्मा,जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने भी संबोधित किया।मोदी-मनोहर सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए नायब सैनी ने कहा कि 9 सालों में भाजपा सरकार ने गरीबों,दलितों,शोषितों के लिए काम किए हैं।

आज दूर दराज बैठे हुए गरीब लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं। सैनी ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने गरीब व्यक्ति के सम्मान को उंचा करने का काम किया है। कांग्रेस व विरोधी पार्टियों पर हमला बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में गरीब व्यक्ति पैसा ना होने के कारण इलाज कराने के लिए तरसता था। चुनाव के समय गरीबी हटाओं का नारा देकर कांग्रेस गरीबों से वोट लेकर उनको भूल जाती थी। लेकिन 2014 के बाद मोदी-मनोहर सरकार ने गरीबों की स्थिति को समझा।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में गरीबों को इलाज कराने की चिंता नहीं। देश और प्रदेश में गरीबों का 5 लाख रुपये तक फ्री इलाज हो रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल गरीब लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मजबूती से काम कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने कहा कि हरियाणा में बिना पर्ची और खर्ची के सरकारी नौकरी मिल रही है।

हरियाणा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अनुसरण दूसरे राज्य भी कर रहे हैं,जिस पर हमें गर्व है। सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार से अगर 100 रुपये गरीबों के लिए आते हैं तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल उसे सवा सौ करके गरीबों तक भेजते हैं।

हरियाणा में मनोहर सरकार सभी वर्गों के हितों के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनधन खाता खोलकर गरीब लोगों को बैंकों से जोड़ा,पीएम आवास योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,फसल बीमा का लाभ जनता ले रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नायब सैनी ने कहा कि विपक्षियों का काम सिर्फ सरकार की योजनाओं की आलोचना करना रह गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता हथियाना चाहती है।

पिछले राजस्थान चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों का कर्जा माफ करने का झूठा वादा किया था। जिसका दुष्परिणाम यह निकला कि 4500 किसानों ने आत्महत्या की और 19 हजार 500 लोगों की जमीन कुर्क हुई। सैनी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कांग्रेस के झूठ के आगे दीवार बनकर खड़ा होगा और कांग्रेस की झूठ को उजागर कर जनता को इनके भ्रमजाल से निकालने का काम करेगा।

सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है। कार्यकर्ताओं के दम पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक ही झटके में धारा-370 हटाई। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आतंकवाद के भय से मुक्त हुआ है।

सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे संकल्प के साथ नगर निगम,विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कमल खिलाने के अभियान में जुट जाएं और सबसे पहले दस की दस लोकसभा की सीटों पर कमल खिलाकर मोदी जी की झोली में डालने का काम करें।

इस मौके पर पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना,पूर्व मंत्री विपुल गोयल,पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा,संदीप जोशी,लाभार्थी प्रकोष्ठ से संजीव सैनी,अनुशासन समिति की प्रदेश अध्यक्षा नीरा तोमर,महिला कमिशन चेयरपर्सन रेणु भाटिया,महापौर सुमन बाला,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोहनपाल सिंह,यशवीर डागर, वरिष्ठ उप महापौर देवेंद्र चौधरी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली,उप महापौर मनमोहन गर्ग,जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया,धर्म चौधरी,धनेश अधलखा,ओमप्रकाश रेक्षवाल,टिपरचंद शर्मा,जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र नेहरा,पंकज रामपाल,मान सिंह,लखमी चंद भारद्वाज,ज़िला सचिव हरेन्द्र भड़ाना,मुकेश अग्रवाल,पुनीता झा,सुनीता बघेल,भारती भाकुनि, रवींद्र त्यागी,जिला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता,आई टी संयोजक अमित मिश्रा,राजन मूथरेजा, मोर्चों के ज़िला अध्यक्ष सुखबीर मलेरना,भगवान सिंह,राजबाला सरदाना,नरेश नंबरदार,पंकज सिंगला,युवा मोर्चा जिला मंत्री आदेश यादव लाजर रणजीत सिंह,वज़ीर सिंह डागर,राज मदान,जनप्रतिनिधि,पार्षद,मंडल अध्यक्ष,जिला मंडल व मोर्चों के पदाधिकारी,प्रकोष्ठ व विभागों के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *