Breaking News
t

नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने सिद्धदाता आश्रम में टेका माथा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टt

फरीदाबाद:प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी ने श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) में माथा नवाया और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने आश्रम के अधिष्ठाता जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज से भी आशीर्वाद लिया। सैनी ने बताया कि मुझे पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। जिसके बाद मैं पहली बार फरीदाबाद आया हूं, जहां की शुरुआत दिव्यधाम में माथा टेक कर की है।

इसके बाद मैं पार्टी के वरिष्ठ साथियों से आशीर्वाद लूंगा। सैनी ने बताया कि उन्होंने दिव्यधाम में श्रीकृष्ण भगवान जी के समक्ष प्रार्थना की है और प्रदेश की खुशहाली एवं तरक्की,सुख शांति के लिए प्रार्थना की है। भाजपा अध्यक्ष ने आश्रम के अधिपति जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज से भी आशीर्वाद लिया और भविष्य में मार्गदर्शन प्राप्त करने की बात कही।

जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने बताया कि सैनी बहुत ही नरम एवं शांत स्वभाव वाले व्यक्ति हैं। वह जितने समय रहे। उन्होंने देश समाज की ही बात की। सैनी ने यहां भी सर्वसमाज एवं प्रदेश की उन्नति के लिए प्रार्थना पूजा की। इस अवसर पर उनके साथ राई से भाजपा विधायक मोहन लाल बड़ोली,जिला फरीदाबाद अध्यक्ष गोपाल शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0005 1

जिला बार प्रधान बॉबी रावत का अधिवक्ता डॉ.मोहन तिवारी ने किया स्वागत

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विवेक रावत उर्फ बॉबी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *