Breaking News

अयोध्या: ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत, वन विभाग बोला जंगली बिल्ली कर्मा कोडरी गांव में फैली दहशत, वन विभाग कर रहा हैकाम्बिंग

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या।cb350e32 950a 416f a7c1 9c3c3d16eb3b
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कर्मा कोड़री के कोड़री गांव में कथित तेंदुआ को लेकर खौफ पसर गया है। मंगलवार प्राथमिक विद्यालय के बगल तालाब पर ग्रामीणों ने कथित तेंदुआ देख सूचना पुलिस व वन विभाग को दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 व वन विभाग की टीम ने काम्बिंग किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली जिससे ग्रामीण दहशत में है।

हालांकि वन विभाग ने कथित तेंदुआ को जंगली बिल्ली बताया है।ग्राम पंचायत कर्मा कोड़री के कोड़री गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास तालाब में मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे ग्रामीणों ने कथित तेंदुआ को को पानी पीते हुए देखा तो ग्रामीण सहम गए घबराकर डायल 112 और वन विभाग को सूचना दिया।

सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस व वन विभाग की टीम ने घंटो काम्बिंग भी किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। ग्रामीण दुर्गा प्रसाद मौर्य बताते हैं विभिन्न पशुओं के बच्चे लगातार गायब हो रहे हैं। ग्रामीण उमेश मौर्य, अंकुश मौर्य, प्रीतेश मौर्य, कंचन मौर्य, क्रांति मौर्य, विक्रम सिंह राम सवारे वर्मा ने बताया कि तालाब पर पानी पी रहा जंगली जानवर तेंदुए जैसा था।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *