Breaking News
faa555bd 1502 4ad3 903c a7667685ae25

नगर ने धूमधाम से मनाई गई विजयादशमी का महापर्व

 

श्रीराम ने रावण को नाभी में माराebd8e24c 1bb0 406f 9718 961854029660

सभासद सीता जायसवाल द्वारा भव्य भण्डार का किया गया आयोजन

मीरजापुर। मन की बुराइयों को मारने का संकल्प
दशहरा पर्व बुराई खत्म करने का प्रतीकात्मक तरीका है। पर हमें अपने मन के अंदर के रावण रूपी बुराई को निकालकर स्वस्थ समाज की स्थापना में योगदान देना चाहिए। तभी दशहरा पर्व का सार्थक अर्थ निकलेगा।

नवरात्र अवसर पर पूरे नौ दिनों तक रामलीला गतिमान रहा है। अंतिम दिन रावण वध के साथ ही रामलीला का समापन हुआ। बड़ी संख्या में लोगो ने राम रावण का युद्ध देखा। अंत समय तक रावण का मन अंहकार से भरा रहा है और उसकी अंहकार के साथ भगगवान राम ने अंत किया और बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया वही अहरौरा क्षेत्र के गोला सहुवाइन के रामलीला का रावण का पुतला पोखरा सहुवाईन पर और बाल रामलीला अध्यक्ष कुमार आनंद के नेतृत्व में चौक बाजार बाल रामलीला का रावण का पुतला दहन आलू मिल के पास भगवान श्रीराम ने नाभी में राकेट छोडकर आग के हवाले किया।

विजयादशमी के महापर्व पर रावण देखने के लिए हजारो की संख्या में भीड़ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उमड़ी रही। रावण दहन के पहले एक घंटे तक चले आतिसबाजी से लोगो का मनोरंजन किया गया। अंहकार का प्रतीक हुआ आग के हवाले कर दिया गया। अंत समय तक अंहकार के साथ अंत हुआ रावण का।

आलू मिल मैदान में धू-धू कर जला रावण का पुतला। इस शुभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्य, बिहारी यादव, संजय जायसवाल, अमित शाह, हिमांशु केशरी, हिमांशु सैनी, संजय, मनोज, धीरज, के साथ आदि लोग उपस्थित रहे।

इसी दौरान नई बाजार, वार्ड नं. 6 की सभासद सीता जायसवाल पत्नी मयंक जायसवाल द्वारा सत्यानगंज के शीतला माता मंदिर और भव्य सजावट कर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान महेंद्र सिंह अग्रहारी, कुमार आनंद, स्वेता सिंह, मयंक जायसवाल, रजनीश मिश्र सहित हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *