Breaking News
d71eca2c be5d 4ff9 9f40 c00a6cccf899

मवई अयोध्या – शांति व सौहार्द के साथ विसर्जन हुई दुर्गा प्रतिमाएं

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWSd71eca2c be5d 4ff9 9f40 c00a6cccf899

अयोध्या – रुदौली विधान सभा क्षेत्र में सौहार्द के साथ मनाया गया मूर्ति विसर्जन का त्यौहार, मंगलवार को ब्लॉक मवई अंतर्गत ककरहा घाट पर १० दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सकुशल सम्पन्न हुआ। इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से कुटी पर भंडारा का भी आयोजन किया गया था,जिसमे भक्त जनों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मवई पुलिस द्वारा विसर्जन के समय भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। थानाध्यक्ष आशा शुक्ला के नेतृत्व में मवई पुलिस दिन भर भ्रमणशील थी। रास्ते मे दुर्गा प्रतिमाओं के निकलते जुलूस पर पुलिस कर्मी बराबर नजर रखे हुए थे।

रास्ता अवरुद्ध न हो इसके लिये थानाध्यक्ष ने प्रत्येक जुलूस में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी थी। थानाध्यक्ष मवई आशा शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र की १० दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कल्याणी नदी के ककरहा घाट पर शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ।

दुर्गा प्रतिमाओं के सकुशल सम्पन्न होने पर मवई पुलिस ने राहत की सांस ली। आस्था के इस पर्व को बच्चों बूढ़ों पर भी देखने को मिला। हर एक की जुबां पर मां के जयकारे निकल रहे थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *