Breaking News
e6d27f12 7d31 4bf5 b287 5ab7df0c516b 1

मवई अयोध्या – सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचानें में कार्यकर्ताओ का अहम रोल……विधायक रामचंद्र यादव

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWSe6d27f12 7d31 4bf5 b287 5ab7df0c516b 1

अयोध्या – कार्यक्रम बनाकर सुनियोजित तरीके से एक एक घर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर सभी योजनाओं से ग्रामीणों को शत प्रतिशत संतृप्त कर देश से गरीबी को जड़ से मिटाना है।यह बातें दलित बस्तियों में रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान दिवाली गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य डाक्टर राम भवन रावत द्वारा आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र यादव नें कही।

विधायक नें देश और प्रदेश की सरकारों द्वारा चलायी जा रही कई दर्जन महत्वाकांक्षी योजनाओं को गिनाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया।पार्टी कार्यकर्त्ता कल्लू रावत नें दिवाली ग्राम के पूर्वी ओर सडक की दुर्दशा को दिखाते हुए इसे बनवाने व गांव में गरीबों के राशन कार्ड बनवाने की मांग की वहीं सभा में उपस्थित महिलाओ नें पेंशन बनवाने और प्रधानमंत्री आवास दिलाने की बात विधायक से कही।इस अवसर पर राम प्रेस यादव,करिया यादव,कल्लू रावत,मास्टर राजेश कुमार,कुलदीप मौर्या,प्रदीप गौतम,विक्रम रावत,रक्षाराम यादव,महेश कुमार जायसवाल,प्रधान प्रतिनिधि बब्लू सिंह,पूर्व प्रधान राकेश वर्मा सहित सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *