Breaking News
f83afd0f ccba 4895 afee f517b28308b6

पेंटिंग मेहंदी रंगोली प्रतियोगिता के साथ किशोरीयो को एनीमिया से बचाव की दी गयी व्यापक जानकारी

 

टीम आईबीएन न्यूजf83afd0f ccba 4895 afee f517b28308b6

गाजीपुर :जनपद गाजीपुर में दिनांक 28/09/2023 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सदर में पेंटिंग प्रतियोगिता मेहंदी प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन के साथ ही किशोरी एनीमिया से बचाव तथा बाल विवाह एवं बाल शोषण जैसे विषयों पर महिला कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

प्रतियोगिता में प्ही प्रतिभाग कर रही बच्चियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार भी दिया गया जिला प्रोवेशन अधिकारी  संजय कुमार सोनी के निर्देशानुसार महिला कल्याण अधिकारी नेहा राय के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेहा राय द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा एवं बाल अधिकारों पर जागरूक किया एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों पर बालिकाओं को जानकारी दी, उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से पूर्व अवस्था में बालक बालिकाओं का विवाह किये जाने से न केवल उनका बचपन प्रभावित होता है, बल्कि पूरे देश के आगामी विकास में व्यवधान उत्पन्न होता है। क्योंकि आज की बालिका ही कल के भविष्य को जन्म देती है।9c825404 7361 472f 9d08 e8ec746b0662

बालविवाह बालिकाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में बहुत बड़ा अभिशाप सिद्ध होता हैं। बालिकाओं के जीवन में शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि यदि हम शिक्षित होंगे तो हम शोषित नहीं हीं सकते हम अपने अधिकारों के लिए जागरूक हों तो कोई हमारे अधिकारों का हनन नहीं कर सकता। महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की समस्त योजनाओं के विषय में बताते हुए कहा कि विभाग द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में बेटी के जन्म से लेकर स्नातक के पढ़ाई के लिए सरकार 15000 की धनराशि अलग अलग श्रेणियों में दी जाती है।

जिला समन्वयक लक्ष्मी मौर्य द्वारा पात्र छात्राओं को कन्या सुमंगला योजना के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई, जो भी पात्र छात्राएं जिन्होंने कक्षा प्रथम, कक्षा 6 व कक्षा 9 में प्रवेश लिया है। इस योजना में किसी भी जन सुविधा केंद्र पर जाकर आवेदन कराए। कक्षा प्रथम की छात्राओं को श्रेणी 3 में आवेदन कराना है। कक्षा 6 की छात्राओं को श्रेणी 4 में आवेदन कराना है तथा कक्षा 9 की छात्राओं को श्रेणी 5 में आवेदन कराना है। आवेदन कराते समय खाता संख्या कि अच्छे से जांच कर ले एवं आवेदन सही श्रेणी में ही कराएं अन्यथा आवेदन निरस्त हो जाता है।

कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी डॉ अभिषेक यादव एवं कस्तूरबा विद्यालय की समस्त स्टाफ गढ़ मौजूद रहे।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *