Breaking News
1d189c8e e792 4ded af7e 773e0e3d185d 1

सदर क्षेत्र मे तेज हुई खाद्य विभाग की कारवाई दूधिये मिठाई व किराना व्यवसायी भी जद मे

 

टीम आईबीएन न्यूज1d189c8e e792 4ded af7e 773e0e3d185d 1

गाजीपुर ; जिलाधिकारी महोदया गाजीपुर के आदेश पर आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य) गाजीपुर के निर्देशन में अभियान चलाकर सदर तहसील क्षेत्र से कुल 03 नमूना संग्रहित किया गया, जिसका विस्तृत विवरण निम्नवत है।

जिसमें लावा जंगीपुर गाजीपुर स्थित श्री उमाशंकर के प्रतिष्ठान से मटर की दाल का 01 नमूना, कठवा मोड़ गाजीपुर स्थित विशाल मिष्ठान भण्डार, संजय चौधरी के प्रतिष्ठान से छेना की मिठाई का 01 नमूना, महुआबाग चौराहा न0पा0परि0, गाजीपुर पर मोटर साईकिल दुग्ध विक्रेता जीउत बन्धन से दूध का 01 नमूना, संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।

नमूना संग्रह की कार्यवाही आर0पी0 सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों गोपाल चन्द समला प्रसाद यादव गुलाब चन्द गुप्त, एवं विरेन्द्र यादव की टीम द्वारा की गयी।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *