Breaking News
47709325 04a6 46e1 9de2 b6c0e91d085d

पुलिस ने गुमशुदा 12 वर्षीय बच्चे को परिजनों से मिलवाया

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट47709325 04a6 46e1 9de2 b6c0e91d085d

फरीदाबाद:डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश गूगल के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-3 प्रभारी सीमा व उनकी टीम ने लापता हुए एक 12 वर्षीय बच्चे को उसके परिजनों तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि दिनांक 31 अगस्त को पुलिस चौकी सेक्टर-3 फरीदाबाद को बच्चे के लापता होने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलने के पश्चात डीसीपी बल्लभगढ़ राजेश दुग्गल व एसीपी बल्लभगढ़ मुनीश सहगल के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी सेक्टर-8 निरीक्षक नवीन कुमार के आदेश अनुसार टीम गठित की गई जिसमें पुलिस चौकी सेक्टर-3 प्रभारी उप निरीक्षक सीमा,उपनिरीक्षक सतबीर सिंह,सिपाही सुमित,एसपीओ प्रेमपाल,रविंदर को शामिल किया गया और गुमशुदा की तलाश के लिए सेक्टर व कॉलोनियों में अनाउंसमेंट कराया गया और सोशल मीडिया की मदद ली गई।

काफी प्रयास के बाद गठित की गई टीम ने नाबालिक को संजय कॉलोनी सेक्टर-23 से रात्रि के समय सकुशल बरामद कर लिया और उसे उसके परिजनों के हवाले किया गया। बच्चे को परिजनों ने चौकी सेक्टर-3 की टीम और फरीदाबाद पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *