Breaking News

ताजिये के रास्ते को लेकर पीएम के चुनाव क्षेत्र मे शिया व सुन्नियो के बीच खूनी संघर्ष सामाजिक समरसता बिगडी

 

राकेश की रिपोर्ट

वाराणसी के दोषीपुरा में मोहर्रम के जुलूस के दौरान शिया और सुन्नी मुसलमान समुदायों के बीच ताजिये के रास्ते को लेकर लेकर विवाद हो गया.विवाद ने जल्द हिंसक रूप ले लिया, दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए हैं.

मिल रही ख़बरों के अनुसार क़रीब 40 लोग घायल अवस्था में इलाज़ कराने के लिए ज़िला अस्‍पताल पहुंचे हैं.हिंसा के दौरान भीड़ ने 20 से ज़्यादा दोपहिया वाहनों समेत पुलिस की एक जीप में भी तोड़फोड़ की है.

IMG 20230729 WA0040
ताजिया के रास्ते को लेकर काशी मे हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक़, दोषीपुरा में नक्खीघाट, जलालीपुरा, शक्कर ताला, चुंगी की अलग-अलग ताजिया इकट्ठा हुई थी.यहां 50 साल पहले मोहर्रम के दौरान शिया और सुन्नी दोनों समुदाय के लोगों के आने-जाने का रास्ता निर्धारित किया गया था. विवाद न हो इसलिए दोनों समुदायों ने इसके लिए अलग-अलग वक्त चुना था.

IMG 20230729 WA0039

सुन्नियों ने आगे जाने की इजाज़त मांगी और शुरू हुआ बवाल

इस साल शिया समुदाय के लिए दाहा गुज़रने का समय सवेरे 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और सुन्नी समुदाय के लोगों का दोपहर 2 बजे के बाद दाहा उठाने का वक्त तय किया गया था।लेकिन शनिवार को दाहा दफ़्न कर लौट रहे शिया समुदाय के लोगों ने सुन्नियों ने आगे जाने की इजाज़त मांगी. मामला जल्द कहासुनी में बदल गया और कुछ ही वक्त में मारपीट की नौबत आ गई.वाराणसी पुलिस का कहना है कि प्रशासन की तरफ से पहले से ही मोहर्रम के मौक़े को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही थी, लेकिन इसके बावजूद शिया और सुन्नी समुदाय के बीच विवाद हुआ और दोनों तरफ से पत्थरबाज़ी होने लगी.

IMG 20230729 WA0041

इस पत्थरबाज़ी में जुलूस में शामिल 40 लोग घायल हुए

मोहर्रम के जुलूस को देखते हुए वाराणसी प्रशासन और पुलिस ने खासी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की थी. बड़ी संख्‍या में पुलिस के जवानों को उन जगहों पर तैनात किया गया था जहां से जुलूस का गुज़रना तय था.

पहले शुरू हुई मारपीट और फिर पत्‍थरबाज़ी हुई.

स्थिति पर काबू पाने के लिए कई थानों की पुलिस फ़ोर्स, एआरएफ़ और पीएसी जवानों को लगाया गया. पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने घटनास्‍थल पर पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की.लेकिन मामला बिगड़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग किया. लाठीचार्ज के बाद भीड़ तितर-बितर हुई और पथराव शांत हुआ.

हिंसा के कारण दोनों ही समुदाय के कई ताजिया क्षतिग्रस्त हो गए. शिया समुदाय के लोगों ने ताजिया को करबला ले जाने से मना कर दिया और मौक़े पर ही धरना देने लगे. पुलिस से बातचीत के बाद भी उन्होंने ताजिया उठाने से इनकार कर दिया.

इस ख़बर के लिखे जाने तक मौक़े पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और माहौल तनावपूर्ण है, लेकिन शांत है.

टीम आईबीएन न्यूज

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *