Breaking News
WhatsApp Image 2023 07 01 at 12.34.54 PM

नौ वर्षों में भारत और हरियाणा ने लंबी दूरी तय की:राजेश नागर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि इन नौ वर्षों में भारत और हरियाणा ने लंबी दूरी तय की है। इस समय में जनता तक सरकार को पहुंचाया गया है। विधायक राजेश नागर ने बताया कि किसी भी शहर के विकास के लिए कनेक्टिविटी बहुत महत्वपूर्ण होती है। हमारी सरकार फरीदाबाद की कनेक्टिविटी पर काम कर रही है। फरीदाबाद से होकर गुजरने वाले दिल्ली बडौदा मुंबई हाईवे से हमारे शहर को बड़ा लाभ मिलने। सड़क मार्ग से व्यक्ति 12 घंटे में मुंबई पहुंच सकेगा।

WhatsApp Image 2023 07 01 at 12.34.54 PM

इसके अलावा फरीदाबाद को नोएडा से जोड़ने के लिए मंझावली यमुना पर पुल बनकर तैयार है। भविष्य में यमुना के जरिए जल परिवहन की संभावना को देखते हुए इसकी हाईट को बढ़ाया गया।जिसके कारण थोड़ी देरी हुई। अभी इसके लिंक रोड बनाने का काम चल रहा है। विधायक नागर ने बताया कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में एक नया शहर ग्रेटर फरीदाबाद बसाने का काम चल रहा है।

यहां 10-15 साल पहले बनी सड़कें बह गई थीं जिन्हें करोड़ों की लागत से हमने दोबारा बनाने का काम किया है। इसके साथ ही अनेक सरकारी स्कूलों को सीबीएसई किया गया है और अनेक स्कूलों को अपग्रेड किया गया है। तिगांव के सरकारी कॉलेज को अपग्रेड किया गया है, नई इमारत बनाई है वहीं प्रदेश की पहली डिजिटल आईटीआई तिगांव में बनाई गई है। हमने भूजल स्तर को उठाने के लिए दर्जनों की संख्या में गांव के जोहड़ों की मरम्मत,उनकी साफ सफाई एवं रखरखाव पर भी बड़ा ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि पुरानी सीवर लाइनों को बदलने का काम अनेक जगहों पर चल रहा है जिसके पूरा होने पर जलजमाव और सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या से पूरी तरह से निजात मिल जाएगी। नागर ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता केंद्र में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए चुनाव की प्रतीक्षा कर रही है।

आज अनेक सर्वेक्षणों में मोदीजी को दुनिया का नंबर वन नेता माना गया है वहीं कोरोना काल में 140 करोड़ भारतवासियों का बेहतर ख्याल रखने,दवा,भोजन,टीका आदि उपलब्ध कराने के लिए दुनिया मोदीजी की ओर सम्मान से देख रही है और आज के सूचना युग में यह बात किसी से छुपी नहीं रह सकती है। नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के मयूर मुकुट हैं जो भारत की आन बान शान का प्रतीक बन गए हैं।

विधायक राजेश ने बताया कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ा टाउन पार्क और स्टेडियम बनाने के बारे में भी हमने अपनी मांग रखी है जो मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से जल्द ही पूरी होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि हमारे यहां पन्ना प्रमुख स्तर पर संगठन है जो भारत को दुनिया की आर्थिक,सामाजिक,सामरिक,सांस्कृतिक शक्ति बनाने के लिए कृत संकल्पित है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुन: सत्तासीन करने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर तिगांव विधानसभा प्रभारी नंद किशोर शर्मा,चुनाव प्रभारी प्रकाश भाटी,तिगांव मंडल अध्यक्ष गिर्राज त्यागी,गिर्राज शर्मा,कैलाश शर्मा,विस्तारक मनजीत जांगड़ा,लोकेश बैंसला,प्रहलाद शर्मा,शीशराम अवाना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260821 WA0000

भारत में सूचना क्रांति स्व.राजीव गांधी की देन:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *