Breaking News
de1158d8 fa8f 4354 a7af b8ac764b10a6

बच्चे ने निगली कान की बालियां, डॉक्टरों ने बचाई जान

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टde1158d8 fa8f 4354 a7af b8ac764b10a6

फरीदाबाद:मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में हरियाणा के मेवात क्षेत्र से हैरान करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है जहां माता-पिता को शक था कि उनके बच्चे ने मुंह में कुछ लिया है लेकिन उसे खांसी आने,सांस फूलने जैसी कोई समस्या नहीं हो रही थी।

मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में पल्मोनरी विभाग के डायरेक्टर डॉ.गुरमीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि 7 वर्षीय मोहम्मद शाद नाम के बच्चे को सबसे पहले पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ को दिखाया गया। जहां एंडोस्कोपी करने पर पेट में कुछ नहीं दिखाई दिया। छाती में कुछ होने के संदेह के चलते बच्चे की ब्रॉन्कोस्कोपी (फेफड़ों की जांच करने का एक आसान परीक्षण) की गईं जिसमें बच्चे की दाईं (राइट) तरफ की सांस की मुख्य नली के मुंह पर गोल्डन रंग की चमकदार चीज पड़ी हुई दिखाई दी।

हमने जैसे ही दूरबीन की मदद से चीज को बाहर निकाल दिया तो हम सब दंग रह गए क्योंकि यह कान की बाली का तेज धारदार वाला हिस्सा था। तसल्ली करने के लिए सांस की नली में दोबारा जाने पर हमें बाली एक और तेज धारदार हिस्सा दिखाई दिया। फिर उस हिस्से को भी बहुत सावधानी से दूरबीन की मदद से बाहर निकाला।

पूरी तरह जांच के बाद बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया। डॉ.गुरमीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि यह केस बहुत चुनौतीपूर्ण भी था क्योंकि आभूषण के पहले हिस्से के किनारे बहुत ही नुकीले थे। इस कारण बच्चे की सांस की नली में कट लगने का बहुत ज्यादा जोखिम था। सांस की नली में कट लगने पर अन्दर हवा भर सकती थी,ब्लीडिंग हो सकती थी,बच्चे के वोकल कॉर्ड को नुकसान पहुंचने के कारण आवाज जाने का जोखिम भी था।

सांस की मुख्य नली में पड़े आभूषण के दूसरे हिस्से के किनारे और भी ज्यादा धारदार थे। दूसरा हिस्सा बाहर निकालने के दौरान बीच में अटक रहा था। सांस की नली को बिना नुकसान पहुंचाए इसे निकालना और भी बड़ी चुनौती थी। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार हमने सुरक्षित रूप से दूसरे हिस्से को भी दूरबीन की मदद से बाहर निकाल दिया। आभूषण के नुकीले हिस्सों को निकालने में मात्र 10-15 मिनट का समय लगा।

अगर ये नुकीला आभूषण नहीं निकाला जाता तो बच्चे की सांस की नली ब्लॉक हो सकती थी। आगे चलकर फिर निमोनिया बन सकता था और फेफड़ा फेल हो सकता था। फेफड़ें के लंबे समय तक फेलियर में जाने पर मरीज की हालत ज्यादा गंभीर होने का खतरा बढ़ सकता है।

इस तरह के तेज नुकीले किनारे वाली वस्तु शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगों जैसे खाने की नली,हार्ट की मसल्स और खून की नसों को भी नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए ऐसी वस्तुओं का लंबे समय तक शरीर के अन्दर पड़े रहना ठीक नहीं होता है। बच्चे की सांस की नली काफी छोटी होती है इसलिए बच्चे का ऑक्सीजन लेवल भी कम हो रहा था।
डॉक्टर की सलाह
खेलने के दौरान आपके बच्चे ने कुछ मुंह में लिया है और उसे कोई समस्या नही होती है तब भी इसे नजर अंदाज न करें। बच्चे को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं। लापरवाही करने पर बच्चे और परिवार जन के लिए बड़ी समस्या बन सकती है। खासकर छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *