Breaking News
001bc089 4d6c 454e 928b 261d5da841b1

सभी कष्टों को हरते हैं भगवान श्याम:धर्मबीर भड़ाना

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट001bc089 4d6c 454e 928b 261d5da841b1

फरीदाबाद:आम आदमी पार्टी के नेता धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि भगवान श्री खाटू श्याम के दर्शन मात्र से सभी प्रकार के कष्टों से छुटकारा मिलता है।

जिस प्रकार भगवान खाटू श्याम को हारों का सहारा कहा जाता है,उसको चरितार्थ करते हुए भगवान श्याम अपने भक्तों पर अपार कृपा बरसाते हैं। धर्मबीर भड़ाना रविवार को युवा सेवा संगठन समिति की तरफ से एनआईटी विधानसभा स्थित जवाहर कॉलोनी मे खाटू श्याम के विशाल कीर्तन में शिरकत कर रहे थे।

भगवान खाटू श्याम का कीर्तन बड़ी धूमधाम से मनाया गया।भड़ाना ने बताया कि खाटू श्याम ने द्वापरयुग में कृष्ण से वरदान प्राप्त किया था कि वे कलयुग में उनके नाम श्याम से पूजे जाएंगे।कृष्ण बर्बरीक के महान बलिदान से काफ़ी प्रसन्न हुए और वरदान दिया कि जैसे-जैसे कलियुग का अवतरण होगा तुम श्याम के नाम से पूजे जाओगे।

तुम्हारे भक्तों का केवल तुम्हारे नाम का सच्चे दिल से उच्चारण मात्र से ही उद्धार होगा। यदि वे तुम्हारी सच्चे मन और प्रेम-भाव से पूजा करेंगे तो उनकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी और सभी कार्य सफल होंगे। कृष्ण भगवान का आशीर्वाद चरितार्थ हो रहा है और खाटू श्याम की सच्चे मन से पूजा करने वाले के सभी कार्य पूरे होते हैं।

इसलिए उनको कहा जाता है हारे का सहारा श्याम हमारा। इस अवसर पर युवा सेवा संगठन के प्रधान राजेश बघेल,उप प्रधान नीरज चौधरी,कार्यकर्ता पवन बघेल,प्रवीन गुलेरी,लालचंद बघेल,सूरज,मनोज पंडित,नरेश ठाकुर,राजा भैया,राम गौर,सुभाष बघेल,विनोद ने कीर्तन में अपना पूरा-पूरा सहयोग दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *