Breaking News
fd8574fd 1a73 4e38 bab5 e32668963a58

प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर लोगों को किया जा रहा है परेशान:विजय प्रताप

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टfd8574fd 1a73 4e38 bab5 e32668963a58

फरीदाबाद:कांग्रेसी नेता एवं बड़खल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे विजय प्रताप सिंह ने प्रॉपर्टी आईडी में करेक्शन करवाने को लेकर फरीदाबाद नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे।कैम्पों को ढकोसला बताया और कहा कि यह केवल और केवल लोगों को परेशान करने का एक तरीका है।

पहले लोगों की गलत प्रॉपर्टी आई डी बनाई गई और अब लोगों को अपनी आईडी में करेक्शन करवाने के लिए निगम कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। विजय प्रताप ने कहा कि सरकार के पास न तो कोई सिस्टम है और न ही कोई सोच है।

बिना किसी विजन और सोच के किए जा रहे कार्यों का बोझ प्रदेश की जनता पर पड़ रहा है, जिसका भुगतान जनता को आर्थिक एवं मानसिक परेशानी के रूप में झेलना पड़ रहा है।

विजय प्रताप सिंह ने कहा कि तथाकथित गुजरात की याशी कंपनी को फरीदाबाद में प्रॉपर्टी आईडी सर्वे का काम किया गया।मगर शायद कंपनी ने घर बैठकर ही प्रॉपर्टी आईडी सर्वे कर दिया। शहर में किए गए सर्वे में अधिकतर संपत्तियों का पता सही नहीं लिखा गया है,कहीं कॉलोनी का नाम सही नहीं है। दो अलग-अलग मकानों की एक आई डी बना दी गई है,अधिकतर यूनिटों में एरिया ठीक नहीं है।

इतना ही नहीं चाय व पान के खोखों तक की आईडी बना दी गई है। यूएलबी पोर्टल पर पहले से बनी हुई 2.70 लाख पुरानी आई डी के साथ सर्वे एजेंसी द्वारा किए गए सर्वे का सही मिलान नहीं किए जाने के कारण सर्वे से पहले 2.70 लाख यूनिटों का ठीकठाक संपत्ति कर डाटा भी डिस्टर्ब हो गया है,जिसके कारण पहले हाउस टैक्स जमा करने वाले लोगों का टैक्स भी जमा नहीं हो पा रहा है।

वहीं,भाजपा सरकार कंपनी पर दंडात्मक कार्यवाही करने के बजाय उसके द्वारा किए गए गलत कामों को छिपाने के लिए कैम्प एवं शिविरों का आयोजन कर लोगों को परेशान करने का काम कर रही हैं।

विजय प्रताप सिंह ने कहा कि असल में प्रॉपर्टी सर्वे के नाम पर शहर तथा प्रदेश में बड़ा घोटाला किया गया है,जिसका खामियाजा प्रदेश की भोलीभाली जनता को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार बनने पर इस तरह की जनविरोधी नीतियों की समीक्षा की जाएगी तथा प्रकिया को सरल बनाया जायेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *