Breaking News
8550b816 4490 4f2e b9d9 6af4466397ba

करंट लगने से किसान की मौत।

 

बीगोद-जीवा खेड़ा पंचायत के दोवनी गांव के एक किसान के खेत पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर पर तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से झुलस गया इलाज हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जान इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई।

8550b816 4490 4f2e b9d9 6af4466397baप्राप्त जानकारी के अनुसार दोवनी निवासी भंवर लाल पिता सावता गुर्जर उम्र 50 वर्ष मंगलवार को 4:30 बजे के करीब अपने खेत लगाई गई टमाटर की फसल की सिंचाई कर रहा था।

अचानक विद्युत बंद हो गई किसान ने समझा कि लाइट चली गई है खेत पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के तार तेज हवा से लूज होने के कारण लूज तारों से बार-बार विद्युत स्पार्किंग हो रही थी और लाइट जाने का समय भी हो चुका था।

विद्युत नहीं होने के कारण किसान ट्रांसफॉर्मर्स पर कार्य करने लगा अचानक लाइट आ गई और किसान लाइट की चपेट में आ गया तत्काल परिजन उसको बड़लियास चिकित्सालय लेकर गए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई सूचना मिलने पर बडलियास पुलिस चिकित्सालय पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले किया पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है। (फोटो– भंवर लाल गुर्जरों)

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *