Breaking News
fdbfb38e 491d 438d a08d 3c59550536a1

योग आयोग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय विशेष योग शिविर का समापन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टfdbfb38e 491d 438d a08d 3c59550536a1

फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि योग आयोग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय विशेष योग शिविर का आज मंगलवार को समापन हो गया है।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में जिला की चार व्यायाम शालाओं जजरू,मच्छगर,पाली और नचौली में योग आयोग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसका प्रसारण योग आयोग हरियाणा के द्वारा आन लाइन प्लेट फार्म प्रणाली के तहत विभिन्न डिजिटल प्लैटफार्म पर किया गया।

आपको बता दें कि अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले तैयारियों के चलते आयुष विभाग के योग सहायकों द्वारा जिला फरीदाबाद की सभी व्यायामशालाओं में विशेषतौर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास सुबह-शाम करवाया जा रहा है।

जिला आयुष अधिकारी डाक्टर मोनीषा लाम्बा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सरकार का उदेश्य है कि योग लोगों तक पहुंचे ताकि लोग स्वस्थ्य रहें। उन्होंने कहा कि योग के प्रोटोकॉल में शामिल किए गए सभी योगाआसन और प्राणायाम इस प्रकार से बनाए गए हैं कि उनको बच्चे,जवान,पुरुष और महिलाओं से लेकर बुजुर्ग तक आसानी से अभ्यास कर सकें ।

उन्होंने आगे बताया कि यह योग प्रोटोकॉल शिविर रोजाना सुबह-शाम जिले के सभी व्यायाम शालाओं में 21 जून 2023 तक चलते रहेंगें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *