Breaking News

देवरिया – न्यू पीएचसी खुखुंदू पर आयोजित हुआ विदाई समारोह

Ibn news Team DEORIA
रविवार को भलुअनी ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुखुन्दू पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुखुन्दू में कार्यरत वार्ड ब्वाय बी एन चौरसिया को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनि विदाई की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल में दिए गए योगदान को याद किया और उन्हें कार्यों की प्रशंसा की। सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी ने भी विभागीय लोगों द्वारा मिले सहयोग की चर्चा की और कहा कि जो स्नेह, सहयोग मिला वह सदैव याद रखेंगे। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारी को सम्मानित भी किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ0 सुनील कुमार ने कहा कि जो भी सेवा में आता है उसे एक न एक दिन सेवानिवृत्त होना होता है। सेवा कार्यकाल में निर्विवाद नौकरी पूरी करना बड़ी उपलब्धि होती है। वार्ड ब्वाय के पद पर कार्यरत रहते हुए बी एन चौरसिया ने हमेशा निष्ठा पूर्वक कार्य किया। अपने कार्य को सदैव प्राथमिकता दी। कहीं भी रहेंगे, स्वस्थ रहें और इसी प्रकार सफल रहें, यही उनकी कामना है।
समारोह के दौरान सभी अधिकारियों एवं स्टाफ के लोगों ने सेवानिवृत्त वार्ड ब्वाय को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्हें धार्मिक ग्रंथ, बुके, छड़ी, डायरी व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान बी एन चौरसिया ने सभी के स्नेह को याद किया, इस बीच उनकी आंखें भर आईं।

विदाई समारोह में डा जे पी मौर्य. गोमती ओझा. रमानूज पहलवान. आलोक सिंह. राजू यादव. आशिस दास. ओकार मिश्रा. मिथिलेश देवी. गिरजा प्रसाद. गुंजन देवी. राधिका सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *