Breaking News
WhatsApp Image 2023 04 22 at 7.49.49 PM

मवई अयोध्या – आग का भीषण कहर,10 घरों की गृहस्थी जलकर राख

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

घटना की सूचना मिलते ही लखनऊ से सीधे घटनास्थल पर पहुंचे – विधायक

अयोध्या – रुदौली विधानसभा के कलापुर मजरे रैछ ग्राम पंचायत में अग्नि का भीषण कहर बरपा।जिसकी चपेट में आकर 10 ग्रामीणों के घरों की गृहस्थी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है।वही कई बकरियां,सुअर और मुर्गियां भी आग की चपेट में आकर जलकर मर गई।

वही घटना की सूचना पाकर मौके पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने पहुँचकर पीड़ितों का हाल जाना है। विधायक ने एसडीएम को तत्काल पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन ने आग से हुए नुकसान का आंकलन किया।

WhatsApp Image 2023 04 22 at 7.49.49 PM
जानकारी के मुताबिक रैछ गांव के कलापुर मजरा में अज्ञात कारणों से आग लगी जिसकी चपेट में आकर रामबालक पुत्र शिव प्रसाद,विनय कुमार पुत्र रामबालक,रामबक्स पुत्र जगप्रसाद,जगप्रसाद पुत्र रामआसरे,छोटेलाल पुत्र राम बरन,परीलाल पुत्र रामबरन,भगौती पुत्र राम लखन,केसरी पुत्र अयोध्या प्रसाद,श्याम लाल पुत्र राम सुमिरन,राजकुमार पुत्र माताफेर के घरों की ग्रहस्थी,अनाज व नगदी जलकर खाक हो गई।वही जगप्रसाद व मौले की बकरियां व सुअर भी जलकर मर गई।वही विनय कुमार की मुर्गियां जिंदा जलकर खाक हो गई है।

वही घटना की सूचना पाकर पहुचीं बाबा बाजार पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया है।घटना की जानकारी मिलने में रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव ने भी मौके पर पहुँचकर पीड़ितों का हाल जाना और सरकारी सहायता के लिए प्रशासन को निर्देश दिया है।वही तत्काल अपने पास से खाद्य सामाग्री,बर्तन,कपड़े व पन्नी का वितरण सुनिश्चित कराया।वही मौके पर पहुचे लेखपाल ने नुकसान का आंकलन किया है।एसडीएम अंशुमान सिंह ने बताया कि मौके पर हल्का लेखपाल को भेजा गया है रिपोर्ट मिलने के बाद त्वरित सहायता प्रदान की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *