Breaking News

देवरिया – भाई की पिटाई का विरोध करने गयी युवती की रॉड से पीट पिट कर की हत्या, आरोपित फरार

Ibn news दिनेश गुप्ता भटनी

देवरिया।उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के कुरमौटा ठाकुर में लोहे की रॉड से पीटकर युवती की हत्या कर दी गई है, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल है। घटना शुक्रवार की सुबह विवाद के दौरान हुई। युवती की हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी होने पर सीओ भाटपाररानी विनय यादव समेत अन्य आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन करने के साथ मौके का जायजा लिया।गांव के रामायण साहनी के पुत्र शैलेश कुमार सुबह गांव के समीप बह रही छोटी गंडक नदी के तट पर गए थे। इस बीच कुछ लोगों ने शैलेश की पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी जब बहन अलका व स्वजन को हुई तो वह आरोपित के दरवाजे पर पहुंच कर विवाद को लेकर पूछताछ करने लगे। इस बीच दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि आरोपितों ने अलका के सिर पर लोहे की राड से प्रहार कर दिया। जिससे बेहोश होकर अलका मौके पर ही गिर गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ भाटपाररानी के अलावा एसएसआइ दीपक कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए।

img 20230421 wa00157313297839869901082
यह बताया जा रहा है घटना का कारण
पुलिस घटना के पीछे मोटर चोरी से जुड़ा विवाद बता रही है। पुलिस का कहना है कि छह माह पूर्व दूसरे पक्ष के यहां का मोटर चोरी हो गया। उनका शक शैलेश पर रहा है। मोटर चोरी होने के बाद अलका का भाई बाहर चला गया। इन दिनों वह लौट कर आया है। उसी को लेकर आरोपितों ने पहले शैलेश की पिटाई की और फिर विवाद बढ़ गया।


क्या कहती है पुलिस
भाटपाररानी के सीओ विनय यादव ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है, आरोपित फरार बताए जा रहे हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *