Breaking News

आज ईद उल फितर मनाई जाएगी,शहर की सभी मस्जिदों में समय के अनुसार होगी नमाज

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:आज ईद उल फितर मनाई जाएगी इस त्यौहार को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। जबकि रमजान माह के पूरा होने पर ईद का चांद दिखाई देता है जिसे देखकर दूसरे दिन ईद मनाई जाती है। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय को में खुशी की लहर दौड़ पड़ती है बात करें खरीदारी की तो साल में बाजार में लगने वाली सभी दुकानों की चांदी कटती है। इस मौके पर ईद उल फितर की नमाज से पहले फित्रा भी जमा करने होता है अपनी जानीब से और आपनी नाबालिग बच्चें की जानीब से फित्रा जमा करने होता है। ये फित्रा गरीब,मिस्किन,मस्जिद,मदरसे, विधवा महिला को दे सकते हैं। जब फित्रा जमा हो जाता है तब ईद उल फितर की नमाज अदा कर सकते हैं।

IMG 20230421 WA0017 IMG 20230421 WA0018

ईद उल फितर की नमाज से पहले कुछ मीठा खाकर ईदगाह जाया करते हैं। एक रास्ते से ईदगाह जाते हैं और दूसरे रास्ते से वापस घर जाते हैं। तो वहीं मरकज मस्जिद ईदगाह के इमाम मुफ्ती मुस्तजाबुद्दीन ने बताया कि हमारे यहां ईद उल फितर की पूरी तैयारी हो चुकी है और इंशाअल्लाह हमने नमाजियों के लिए पानी की भरपूर सुविधा उपलब्ध कराई है ताकि किसी भी नमाजी को परेशानी न हो। वहीं ऊंचा गांव जामा मस्जिद इमाम मौलाना जमालुद्दीन ने कहा कि इस 29 रमजान रहे हैं और शनिवार की ईद उल फितर मनाई जा रही है। सभी मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज समय अनुसार अदा कराई जाएगी।

IMG 20230421 WA0017

➡️ शहर की कौन सी मस्जिद में किस समय होगी नमाज

▪️मरकज मस्जिद ईदगाह में 7:30 बजे।

▪️ मेहरबानी मस्जिद में 7:00 बजे।

▪️पीर बाबा वाली मस्जिद में 7:15 बजे।

▪️ शाही जमा मस्जिद में 8:00 बजे।

▪️ नूर मस्जिद में 7:30 बजे।

▪️ मदरसा तौगिया वाली मस्जिद में 7:15 व 8:00 बजे।

▪️ आजाद नगर वाली मस्जिद में 8:15 बजे।

▪️ संजय कालोनी वाली मस्जिद में 6:50 व 8:00 बजे।

▪️जीवन नगर वाली मस्जिद में 8:15 व 8:50 बजे।

▪️संजय कॉलोनी सेक्टर 23 नूरी मस्जिद में 8:00बजे।

▪️बड़खल कब्रिस्तान ईदगाह वाली मस्जिद में 7:30 बजे। 

▪️ सेक्टर-3 वाली मस्जिद में 7:30 बजे।

▪️ ऊंचा गांव जामा मस्जिद में 7:15 बजे।

▪️ सेक्टर-6 ईदगाह में 8:30 बजे

▪️ सेक्टर-62 आशियाना फ्लैट वाली मस्जिद में 8:00 बजे।

▪️ दिल्ली वाली मस्जिद में 8:30 बजे।

▪️ बड़खल गांव रामपुर वाली मस्जिद में 8:30 बजे।

▪️ चावला कालोनी में मदरसा गौसिया रजविया वाली मस्जिद में 8:00 बजे।

▪️ सेक्टर-56 आशियाना फ्लैट अली मस्जिद में 7:30 बजे।

▪️ राजीव कालोनी वाली मस्जिद में 8:00 बजे। 

इन सभी मस्जिदों में इस समय ईद उल फितर की नमाज अदा की जाएगी। और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *