Breaking News
WhatsApp Image 2023 01 18 at 7.02.32 PM

अयोध्या: स्नातक छात्रों के लिए परीक्षा फार्म भरने का अंतिम अवसर 19 जनवरी तक

 

डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय,

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने सम्बद्ध महाविद्यालयों की बीए, बीएससी व बीकाॅम प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने व जमा करने की तिथि एक दिन के लिए बढ़ाई है।

WhatsApp Image 2023 01 18 at 7.02.32 PM

विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं को अंतिम अवसर देते हुए 19 जनवरी तक तिथि विस्तारित की। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के आदेशानुसार कुछ छात्रों के प्राप्त प्रत्यावेदन को देखते हुए एक दिन के लिए परीक्षा फार्म व महाविद्यालयों में जमा करने की तिथि विस्तारित की गई है।

स्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्रों के लिए अंतिम बार अवसर दिया जा रहा है। इस तिथि के उपरांत किसी भी प्रत्यावेदन पर किसी भी दशा में विचार नही किया जायेगा। उक्त सूचना महाविद्यालयों के प्राचार्यों को सूचित करने के साथ विश्वविद्यालय की साइट पर अपलोड कर दी गई है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *