Breaking News
db159885 df8c 4fd4 87ce b5705fae3524

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में ‘‘भीलवाड़ा महोत्सव’’ को लेकर बैठक आयोजित’

 

महोत्सव के दौरान विभिन्न गतिविधियों के लिए प्रभारी अधिकारी किए गए नियुक्त, विभिन्न गतिविधियों पर हुई चर्चा

बीगोद–भीलवाडा जिले मे 12 से 14 जनवरी तक मनाए जा रहे ‘‘भीलवाड़ा महोत्सव’’ की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।6cf2dbe0 0d97 4be2 b778 97af883e0e50 db159885 df8c 4fd4 87ce b5705fae3524

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन डॉ राजेश गोयल, प्रशिक्षु आईएएस श्री गौरव बुडानिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) श्री ब्रह्मालाल जाट, यूआईटी ओएसडी सुश्री रजनी माधीवाल, भीलवाड़ा उपखंड अधिकारी डॉ पूजा सक्सेना, हमीरगढ़ उपखंड अधिकारी श्री अजीत सिंह, एसीईओ जिला परिषद सुश्री नेहा छीपा,नगर परिषद आयुक्त श्रीमती दुर्गा कुमारी, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक श्री राहुल देव सिंह, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक श्री श्याम सुंदर जोशी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री महावीर शर्मा, पूर्व सभापति नगर परिषद श्रीमती मधु जाजू, हरिसेवा धाम, आकृति कला संस्थान, आगाज फाउंडेशन, चूरिया मूरिया संस्थान, लाइंस क्लब, भारत विकास परिषद्, सुमंगल मेवाड़ आदि के प्रतिनिधि तथा पदाधिकारी, कलाकार, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी ने भीलवाड़ा महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर सभी के सहयोग की बात कही। उन्होंने आमजन से महोत्सव में अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिए कहा। बैठक में श्री मोदी ने मौजूद प्रतिनिधियों, अधिकारियों से आयोजन संबंधी विभिन्न सुझाव भी लिए।

अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन डॉ. राजेश गोयल ने बैठक में भीलवाड़ा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों के कैलेंडर को लेकर जानकारी दी। उन्होंने महोत्सव के दौरान प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों का समय, स्थान तथा प्रत्येक गतिविधि के लिए नियुक्त प्रभारी अधिकारी की प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।

भीलवाड़ा महोत्सव के प्री इवेंट के रूप में प्रतिदिन 11 जनवरी तक ऑनलाइन क्विज
भीलवाड़ा महोत्सव में प्री- इवेंट के रूप में 5 जनवरी से 11 जनवरी तक प्रतिदिन भीलवाड़ा गोट टैलेंट ऑनलाइन क्विज रखी गई है जिसके प्रभारी सहायक कलेक्टर एवं सहायक मजिस्ट्रेट,आईएएस श्री गौरव बुडानिया है। क्विज में प्रतिदिन दो टास्क दिए जाएंगे जिनका प्रत्युत्तर 94689 86001 पर व्हाट्सएप द्वारा भेजना है। प्रथम 3 प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

यह रहेगा 5 जनवरी का टास्क
5 जनवरी के लिए टास्क रहेगा भीलवाड़ा जिले पर आधारित स्लोगन लिखना तथा भीलवाड़ा से संबंधित फोटोग्राफ। उन्होंने बताया की उच्च गुणवत्ता की ओरिजिनल साइज की फोटो भेजें।

यह रहेंगे भीलवाड़ा महोत्सव के दौरान आयोजित किये जाने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम-

12 जनवरी को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक राजेन्द्र मार्ग से होट एयर बलून, पेराग्लाइडिंग, जिपलाईन एवं एडवेन्चर गतिविधियां व पतंगबाजी की जाएगी। इसके लिए भीलवाड़ा तहसीलदार को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। चित्रकूट धाम/राजेन्द्र मार्ग में प्रातः 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक तीनों दिन बुक फेयर लगाया जाएगा। उपखण्ड अधिकारी भीलवाड़ा इसके लिए प्रभारी अधिकारी होंगी।

प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक 12 से 14 जनवरी तक चित्रकूट धाम में आर्ट एग्जीबिशन होगा। महाप्रबंधक डीआईसीसी इसके प्रभारी अधिकारी है। प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चित्रकूट धाम में पैंटिंग, माण्डना, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिताएं होगी। व्याख्याता श्रीमती अनुप्रिया इनकी प्रभारी है। भीलवाड़ा महोत्सव में तीनों दिन दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक नगर परिषद टाउनहॉल में थिएटर होगा। जहां हास्य चुड़ामणि (भोपाल), प्रेमरामायण (दिल्ली), भोपा भेरुनाथ (भीलवाड़ा) नाटक का मंचन किया जायेगा। नगर परिषद आयुक्त इसकी प्रभारी अधिकारी होंगी।

सायं 4 बजे से सायं 5 बजे तक चित्रकूट धाम में मलखंभ होगा, जिला खेल अधिकारी इसके प्रभारी अधिकारी होंगे। सायं 5 बजे से सायं 6 बजे तक गैर नृत्य प्रदर्शन राजेन्द्र मार्ग स्कूल में किया जाएगा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी इसके प्रभारी अधिकारी है।

भीलवाड़ा महोत्सव के दौरान तीनों दिन सायं 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक एन्टरप्रन्योर मेन्टोरशिप टॉक शो राजेन्द्र मार्ग स्कूल में होगा। सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्टेªट प्रभारी होंगे। रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक राजेन्द्र मार्ग स्कूल में सांस्कृतिक संध्या-सांस्कृतिक केन्द्रों के लोक नृत्य कार्यक्रम प्रस्तावित है।

सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्टेªट इसके प्रभारी होंगे। रात्रि 10 बजे लेजर शो, लेन्टर्न शो होंगे। इसके लिए नगर विकास न्यास सचिव को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

13 जनवरी को प्रातः 9 बजे से प्रातः 11 बजे तक ईको वॉक/नेचर वॉक इको पार्क, हमीरगढ़ में की जाएगी। उपवन संरक्षक इसके लिए प्रभारी अधिकारी हैं। प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 12 बजे राजेन्द्र मार्ग स्कूल में स्पीक मैके व विशाल कत्थक कार्यक्रम होंगे। जिला रसद अधिकारी सुश्री निरमा विश्नोई को इसके लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक राजेन्द्र मार्ग में होट एयर बलून एवं एडवेंचर गतिविधियां की जाएगी।

प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक कुश्ती प्रतियोगिता चित्रकूट धाम में आयोजित होंगी। जिला खेल अधिकारी प्रभारी अधिकारी है। प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक सूचना केन्द्र चौराहे पर फ्लोरल शो किया जाएगा। तहसीलदार भू-राजस्व को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विभिन्न महाविद्यालय व विद्यालय में करियर काउंसलिंग की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी को इसके लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

वहीं प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चित्रकूट धाम में खाना खजाना प्रतियोगिता, मूंछ प्रतियोगिता, मटकी/चम्मच दौड़, चेयर रेस, साफा बांधों प्रतियोगिता होंगी। जिला शिक्षा अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। सांय 4 बजे से सांय 5 बजे तक चित्रकूट धाम में स्केटिंग होगी। जिला खेल अधिकारी प्रभारी अधिकारी होंगे।

राजेन्द्र मार्ग स्कूल में सायं 5 बजे से सायं 6 बजे तक राजस्थान घूमर डांस फेस्टिवल ग्रुप द्वारा घूमर नृत्य प्रदर्शन किया जाएगा। राजस्थान घूमर डांस फेस्टिवल ग्रुप के अभिनेता आर्यन महेश्वरी, ब्रांड एंबेसडर व अभिनेत्री शिवानी पुरोहित, मैनेजिंग डायरेक्टर अर्जुन खटवानी के निर्देशन में घूमर नृत्य किया जायेगा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रभारी होंगे।

सायं 5 बजे से सायं 7 बजे तक प्रतापनगर स्कूल ग्राउण्ड में हॉकी प्रतियोगिता होगी। तथा सायं 6 बजे से सायं 7 बजे तक शरीर शोष्टव (बॉडी बिल्डिंग) प्रतियोगिता चित्रकूट धाम में होगी। जिला खेल अधिकारी को इसके लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। राजेन्द्र मार्ग स्कूल में रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक स्टार म्युजिकल नाईट रहेगी। सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्टेªट इसके प्रभारी अधिकारी होंगे तथा रात्रि 10 बजे लेन्टर्न शो होंगे।

14 जनवरी शनिवार को राजेन्द्र मार्ग स्कूल में प्रातः 10 बजे से रात्रि 11 बजे तक कत्थक कार्यक्रम होंगे। इसके लिए एमएलवी कॉलेज प्रोफेसर श्री पयोद जोशी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक राजेन्द्र मार्ग स्कूल में हॉट एयर बलून एवं एडवेंचर गतिविधियां होगी। प्रातः 10 बजे सायं 6 बजे तक चित्रकूट धाम में कुश्ती प्रतियोगिता होंगी।

 

चित्रकूट धाम में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रस्सा-कस्सी, सतोलिया प्रतियोगिताएं होगी। जिला खेल अधिकारी इसके प्रभारी अधिकारी होंगे। प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक चित्रकूट धाम में स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा गायन, वादन, नृत्यन, मिमिक्री, स्टेण्ड-अप कॉमेडी प्रतियोगिताएं चित्रकूट धाम में होगी। एसीईओ जिला परिषद सुश्री नेहा छीपा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक करियर काउंसलिंग की जाएगी।

चित्रकूट धाम में सायं 4 बजे से सायं 5 बजे तक तीरंदाजी कार्यक्रम होगा। जिला खेल अधिकारी इसके प्रभारी अधिकारी होंगे। रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन राजेन्द्र मार्ग स्कूल में किया जाएगा। सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्टेªट इसके प्रभारी अधिकारी होगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *