Breaking News
b9d6f7c7 b699 482a ac5e 3f483f9036a5

10 लाख की फिरौती मांगने वाले 3 आरोपीयों को क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टb9d6f7c7 b699 482a ac5e 3f483f9036a5

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा आरोप में संलिप्त आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने फिरौती मांगने वाली तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम शुभम कुमार(22),सुकेश(24)और सतनारायण(22) है।

आरोपी शुभम कुमार फरीदाबाद में सेहतपुर का,आरोपी सुकेश फरीदाबाद की कृष्णा कॉलोनी का तथा सतनारायण नई दिल्ली के मदनपुर का रहने वाला है। तीनो आरोपी मूल रुप से बिहार के रहने वाले है।

क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी शुभम को थाना पल्ला के एरिया से 720 ग्राम गांजा सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में अवैध नशा तस्करी करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी गांजे को अपने गांव बिहार से खरीद कर लाया था। इसी दौरान थाना पल्ला में 30 दिसंबर 2022 को एक फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। जिसके दौरान एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया जिसने फिरौती की वारदात का खुलासा किया।

आरोपी सुभम से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बिहार पुलिस में रिश्वत देकर भर्ती होना चहाता था।आरोपी ने अपने अन्य दो साथियो के साथ मिलकर रोशन नगर में रहने वाले अपने जानकार से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने का प्लान बनाया था।

आरोपियों ने फोन के जरिए फिरौती मांगी थी। आवाज पहचान में ना आने के लिए आरोपी सत्यनारायण से फोन कर मंगवाई थी 10 लाख रुपए की फिरौती। आरोपी शुभम पर बिहार में भी चोरी और स्नेचिंग के मामले दर्ज हैं।

आरोपी शुभम कुमार और सुकेश कम्प्यूटर का कोर्स करते है और आरोपी सतनारायण मजदूरी का काम करता है। आरोपी सतनारायण को उसके घर से, आरोपी शुभम को थाना पल्ला के क्षेत्र से तथा आरोपी सुकेश को सेहतपुर पल्ला से गिरफ्तार किया है।

आरोपी सतनारायण से रोशन नगर में रहने वाले शिकायतकर्ता फिरौती मंगवाने का काम कराया था। तीनों आरोपियो से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261006 WA0002

देवरिया – रामपुर कारखाना में भावी विधायक प्रत्याशी के रूप में कृपा शंकर उपाध्याय का नाम चर्चा में

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 339 रामपुर कारखाना में वर्ष 2027 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *