Breaking News

नरकटियागंज:- रोटरी क्लब नरकटियागंज ने किया मुख सफाई जागरुकता कार्यक्रम

नरकटियागंज:- रोटरी क्लब नरकटियागंज ने किया मुख सफाई जागरुकता कार्यक्रम
नरकटियागंज:- नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र के बिनवालिया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय अम्बेडकर नगर में रोटरी क्लब नरकटियागंज द्वारा छात्र छात्राओं के बीच मुख सफाई और स्वच्छ्ता अभियान कार्यक्रम मनाया गया।निदेशक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को स्वच्छ्ता के महत्व पर प्रकाश डाला। नगर के दंत चिकित्सक डॉ तबरेज आलम , डॉ अमृतंसगु ,नेत्र चिकित्सक डॉ फैसल सिद्दीकी डॉ ए के सिंह ने विद्यालय के 80 छात्र छात्राओं की मुख संबंधी रोगों के विषय में जानकारी दी एवं जाँच किया ।चौहान हेल्थकेयर के व्यवस्थापक डॉ बी के चौहान द्वारा छात्र छात्राओं को पेस्ट और ब्रश वितरण किया गया । अध्यक्ष उमेश जायसवाल ने बताया कि रोटरी क्लब स्वच्छ्ता के प्रति जागरूकता अभियान चला रहा है, ।इस अवसर पर कुंदन कुमार ,अवध किशोर सिन्हा, कोषाध्यक्ष वर्मा प्रसाद चंदन कुमार ,शशिकांत पाठक ,विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नेहा कुमारी और सहायक निखहत प्रवीण की उपस्थिति रही ।

रिपोर्ट चंदन गोयल ibn24x7news नरकटियागंज

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *