Breaking News
61dcdcc7 6e54 45fe a20a 84358183938f

मीडिया विभाग की संचार टीम को मिला बेस्ट डॉक्युमेंट्री का अवार्ड

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट61dcdcc7 6e54 45fe a20a 84358183938f

फरीदाबाद:जेसी बोस वाईएमसीए विश्वविद्यालय में आयोजित हुए तीन दिवसीय इंडोगमा फिल्म फेस्टिवल 2022 में संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग की संचार टीम द्वारा बनाई गई।

चौटाला-एक दौर डॉक्यूमेंट्री को बेस्ट डॉक्युमेंट्री चुना गया।
विवेकानंद सभागार में चले तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल के अवॉर्ड समारोह में कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर के साथ कुलसचिव डॉ.सुनील कुमार गर्ग, डीन डॉ.अतुल मिश्रा,‌विभागाध्यक्ष डॉ.पवन सिंह मलिक के साथ फिल्म इंडस्ट्री से काफी जानी-मानी हस्तियां भी पहुंची, जिनमें बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान,संदीप मारवाह,आशीष श्रीवास्तव,प्रो.विनीत पांडे,माइक बैरी और मुकेश गंभीर भी मौजूद रहे। फिल्म फेस्टिवल में देश के अलग-अलग प्रांतों से कई फीचर फिल्म,शॉर्ट फिल्म,एनिमेशन, कॉरपोरेट,एलजीबीटीक्यू, म्यूजिक वीडियो और डॉक्यूमेंट्रीज पहुंची।

फेस्टिवल के आखिरी दिन,सभी फिल्म्स की स्क्रीनिंग के बाद परिणाम सुनाए गए जिसमें विश्वविधालय की संचार टीम को बेस्ट डॉक्युमेंट्री का अवॉर्ड मिला। संचार टीम के सदस्यों ने फरीदाबाद के गांव नवादा में रहने वाले अशोक चौटाला के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री बनाई।

जिसमें दर्शाया गया की एक वक्त था जब हास्य कलाकार अशोक चौटाला का पूरे उत्तर भारत में राज चलता था और उसके बाद कैसे उनकी यह बादशाहत खत्म होती चली गई और फिलहाल हालात यह हैं कि हरियाणा का पहला कॉमेडियन आज आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। संचार टीम का मार्गदर्शन सीनियर इंस्ट्रक्टर दुष्यंत त्यागी एवं प्रोडक्शन असिस्टेंट रामरसपाल सिंह द्वारा किया गया।

टीम के सदस्यों में हेमंत शर्मा,दीपू गुप्ता,सौरभ कुमार,कृष्णा कुमार,खुशी,साक्षी और शालिनी सारस्वत ने अपनी कड़ी मेहनत से इस डॉक्यूमेंट्री को पूरा किया। इस उपलब्धि पर डीन अतुल मिश्रा और विभागाध्यक्ष डॉ.पवन सिंह मलिक ने पूरी टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह से कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *