Breaking News

देवरिया – पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुखुन्दू के बच्चो ने स्कूल का नाम रौशन किया

Ibn news Team देवरिया

जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता जो कि 5 एवं 7 नवम्बर तथा 11 एवं 12 नवम्बर को आयोजित हुई जिस में पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुखुन्दू विकास क्षेत्र भलुअनी के बालक एवं बालिका वर्ग में क्रिकेट, बास्केटबॉल, हैंडबॉल की दोनों टीमें जनपद की विजेता टीम रही तथा फुटबाल बालिका की टीम जनपद विजेता रही। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण आज दिनांक 14 नवम्बर को बाल दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुखुन्दू के प्रांगण में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक संजय कुमार सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश मिश्र, प्रधानाध्यापक मोहम्मद इदरीस, जयनारायण उपाध्याय, शशि प्रभा राय, अर्चना राय, समीउल्लाह, रूदल यादव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, विद्या मिश्रा, जमीला खातून,रिंकी भारती, वीरेश्वर उपाध्याय, खेल के कोच अभिषेक कुमार दूबे, संतोष श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह, राजेश यादव,अजय कुमार गिरी,मनीता यादव इत्यादि अध्यापकों द्वारा विजयी बच्चों का सम्मान किया गया और उनका उत्साह वर्धन किया गया।अंत में बच्चों को मंडल विजेता बनने की शुभकामनाएं दी गई।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *