Breaking News
22858ab8 b5fd 4be5 b0f0 ec47a7bc1583

उत्तर प्रदेश उप जिलाधिकारी ने सहज जनसेवा केन्द्र को किया सीज एक का चालान उत्तर प्रदेशमिर्जापुर

उप जिलाधिकारी ने सहज जनसेवा केन्द्र को किया सीज एक का चालान22858ab8 b5fd 4be5 b0f0 ec47a7bc1583

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय लोगों की शिकायत की प्रधानमंत्री आवास के नाम पर एक जन सहज सेवा केंद्र के संचालक द्वारा लेखपाल कर्मियों की मिलीभगत से मनमाने ढंग से पैसा लेकर गलत कार्य किया जा रहा है इस शिकायत के आधार पर बनाए गए वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व शिवप्रसाद शुक्ला के निर्देश पर उप जिलाधिकारी चुनार नीरज प्रसाद पटेल ने सहज सेवा केंद्र को शनिवार को सील कर दिया ।
वही सहज सेवा केंद्र के संचालक को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया । जानकारी के अनुसार वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग के किनारे महुली चौराहे के पास चल रहे एक जन सहज सेवा पर स्थानीय लेखपालों की मिली भगत से प्रधानमंत्री आवास में लाभार्थियों को पात्र करने के नाम पर अवैध धन उगाही की जा रही थी ।

सभासद एवम् सांसद प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह के शिकायत के आधार पर बनाए गए एक वीडियो को एडीएम शिव प्रसाद शुक्ला को भेजे जाने के बाद श्री शुक्ल के निर्देश पर अहरौरा पहुंचे उप जिलाधिकारी नीरज पटेल ने ऑनलाइन सेंटर एवं सहज जनसेवा केंद्र की दुकान को सीज कर दिया।

वही सहज जन सेवा केंद्र का संचालन कर रहे राजू पटेल पुत्र रमाशंकर निवासी सुकृत को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया । वही मौके पर उपस्थित लोगों को उपजिलाधिकारी ने लेखपाल के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *