Breaking News

राष्ट्रीय सेवा योजना सेंट एंड्रयूज कॉलेज द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान की शुरुआत

IMG 20221017 WA0167

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना, सेंट एंड्रयूज कॉलेज द्वारा 17 अक्टूबर 2022 को “सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान” की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक डॉ अशोक श्रोती ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का जीवन बहुत लंबा होता है। यह बायोडिग्रेडेबल नहीं होते हैं और जब हम इन्हें इस्तेमाल के बाद फेंक देते हैं तो रीसायकिल प्रक्रिया नहीं होने के कारण, जमीन में काफी लंबे समय तक दबे रहते हैं तथा हमारे जल निकायों में प्रवेश कर लेते हैं और जल निकायों में प्रदूषण का कारण बनते हैं। आज शहरों में जो नालियों के चौक होने की समस्या है उसका मुख्य कारण यह सिंगल यूज प्लास्टिक ही है। प्लास्टिक की थैलियों में खाने पीने के सामान फेंकने पर उसे जानवर खाते हैं तथा उनके पेट में यह थैलियां इकट्ठी हो जाती है और उन्हें बीमार बनाती हैं। इस अवसर पर स्वयंसेवकों व स्वयं सेविकाओं को शपथ दिलाई कि हम सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे तथा अपने घरों में कपड़े के थैलों का करेंगे तथा दूसरों को भी प्रेरित करेंगे कि वह कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करें। विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ जितेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना, सेंट एंड्रयूज कॉलेज द्वारा शुरू किए गए इस अभियान की सराहना करते हुए इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कॉलेज की प्राचार्या डॉ आर एन सैमुअल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अगर हमने अपने जीवन को अच्छा बनाना है तो हमें भारत को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाना होगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ जे के पांडेय ने किया। औपचारिक उद्घाटन के पश्चात क्षेत्रीय निदेशक महोदय ने स्वयं सेविकाओं व स्वयं सेवकों के साथ कैंपस में फैले हुए प्लास्टिक के बोतल व थैलियों को उठाकर कचरे के बक्से में रखा तथा छात्र छात्राओं से आग्रह किया कि वह भी ऐसे कहीं फेके नहीं और इसको डस्टबिन में ही डालें। इस अवसर पर पहली बार कॉलेज में पधारे क्षेत्रीय निदेशक तथा कार्यक्रम समन्वयक का स्वागत पुष्पगुच्छ तथा अंग वस्त्र पहनाकर किया गया। संकल्प गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ० जे० के० पांडेय, डॉ० जे० पी० यादव, डॉ० तनवीर आलम, डॉ० अर्चना श्रीवास्तव सहित स्वयंसेवक निखिल दुबे, जितेंद्र सिंह, विशाल कुमार, अंकुर मिश्रा ,अमन त्रिपाठी कुशल त्रिपाठी, सनी शुक्ला, रिया, अंशिता सहित ढेरों संख्या में स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं की उपस्थिति रही।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *